होम सुभासपा की ओवरहालिंग करेंगे ओपी राजभर, नए सिरे से तैयार होगा संगठन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 17, 2022 10:37 PM

सुभासपा की ओवरहालिंग करेंगे ओपी राजभर, नए सिरे से तैयार होगा संगठन

सुभासपा की ओवरहालिंग करेंगे ओपी राजभर, नए सिरे से तैयार होगा संगठन

सुभासपा की ओवरहालिंग करेंगे ओपी राजभर, नए सिरे से तैयार होगा संगठन

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख ओपी राजभर लगातार अपनी पार्टी को मजबूत करने में लगे हैं। उनकी नजर एक तरफ निकाय चुनाव पर है तो दूसरी तरफ संगठन की ओवरहालिंग में जुटे हैं। उन्होंने मंडलीय बैठक में संगठन को नए सिरे तैयार करने के निर्देश दिये। 
मंडल स्तरीय बैठक शहजादपुर स्थित डा.रविकांत प्रजापति के आवास पर हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष/पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और जगलाल राजभर को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया।उन्होंने 26 सितम्बर को सिकंदरपुर के मखदूमपुर बाग में सावधान महारैली के आयोजन की घोषणा की और संगठन को मजबूत करने के लिए सभी पदाधिकारियों को नए सिरे से जिम्मेदारी देते हुए 15 दिन के भीतर जिला कार्यकारिणी गठन के निर्देश दिए। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जातिगत गणना व नि:शुल्क और अनिवार्य शिक्षा पर चर्चा की। प्रदेश महासचिव अशोक यादव को सावधान महारैली का संयोजक नियुक्त किया।
सामाजिक न्याय समिति की सिफारिशें लागू करे सरकार: राजभर
लखनऊ। ओम प्रकाश राजभर ने प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में ओबीसी में शामिल 79 अति पिछड़ी जातियों के प्रतिनिधित्व का आंकलन करने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि आंकलन के बाद जो तथ्य सामने आएं उसके मुताबिक वंचित जातियों को उनका हक देने का काम प्रदेश सरकार करे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)