होम आजम खान फिर जाएंगे जेल? रामपुर में गवाह को धमकाने का आरोप, केस दर्ज

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 17, 2022 10:42 PM

आजम खान फिर जाएंगे जेल? रामपुर में गवाह को धमकाने का आरोप, केस दर्ज

आजम खान फिर जाएंगे जेल? रामपुर में गवाह को धमकाने का आरोप, केस दर्ज

आजम खान फिर जाएंगे जेल? रामपुर में गवाह को धमकाने का आरोप, केस दर्ज

सपा विधायक और पूर्व मंत्री आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती दिख रही हैं। आजम पर गवाह को धमकाने का आरोप लगा है। इसी आरोप में आजम समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 2019 में दायर एक मामले के गवाह ने केस दर्ज कराया है। जमानत पर चल रहे व्यक्ति का किसी गवाह को धमकी देना गंभीर मामला माना जाता है। ऐसे में इस बात की चर्चा है कि क्या आजम खान फिर से जेल जाएंगे? उधर, इन मुकदमों को लेकर आजम खां के विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम समेत कई सपाई एसपी से मिलकर आरोपों को झूठा करार देते हुए दर्ज एफआईआर निरस्त कराने की मांग की है।


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बेरियान निवासी नन्हें पुत्र अली बहादुर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, जिसमें कहा गया है कि वह डूंगरपुर प्रकरण को लेकर पूर्व में दर्ज हुए एक मुकदमे में वादी हैं। आजकल केस की कोर्ट में सुनवायी चल रही है। आज 17 अगस्त को इस केस में उसकी गवाही होनी थी कि सुबह करीब 9:30 बजे उसके मकान पर चार-पांच अज्ञात लोग आए और कहा कि आजम खां के मामले में गवाही नहीं देनी है।

आरोप है कि इन लोगों ने धमकाया कि उन्हें पूर्व मंत्री आजम खां ने भेजा है, यदि गवाही दी तो बुरा हाल होगा। इसके बाद से वह काफी डरा हुआ है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खां को नामजद करते हुए और चार-पांच अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 195ए, 506 और 120बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)