होम 28 अगस्त को नहीं होगी कांग्रेस की ‘महंगाई पर हल्ला बोल’ रैली, जानिए क्या है वजह?

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 18, 2022 09:29 PM

28 अगस्त को नहीं होगी कांग्रेस की ‘महंगाई पर हल्ला बोल’ रैली, जानिए क्या है वजह?

28 अगस्त को नहीं होगी कांग्रेस की ‘महंगाई पर हल्ला बोल’ रैली, जानिए क्या है वजह?

28 अगस्त को नहीं होगी कांग्रेस की ‘महंगाई पर हल्ला बोल’ रैली, जानिए क्या है वजह?

महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने कहा है कि उसकी दिल्ली में होने वाली 'हल्ला बोल रैली' अब 28 जुलाई को नहीं होगी। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 की मौजूदा स्थिति को देखते हुए महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर 28 अगस्त को उसकी प्रस्तावित ‘महंगाई पर हल्ला बोल’ रैली अब चार सितंबर को होगी।पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 के मौजूदा हालात को देखते हुए कांग्रेस पार्टी द्वारा 28 अगस्त को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली 'महंगाई पर हल्ला बोल' रैली की तारीख आगे बढ़ाई जा रही है। अब यह रैली 4 सितंबर को होगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस रैली के माध्यम से असंवेदनशील नरेंद्र मोदी सरकार को जोरदार संदेश दिया जाएगा!’’यह रैली दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होनी है जिसे राहुल गांधी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। इससे पहले, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, महासचिवों और प्रदेश प्रभारियों ने महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ पार्टी के अभियान की तैयारियों की समीक्षा की।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)