होम विदेशों मैं जैसे लड़कियां बॉयफ्रेंड बदलती, नीतीश कुमार वैसे सरकार बदलते हैं

प्रादेशिकीबिहार Alert Star Digital Team Aug 18, 2022 09:25 PM

विदेशों मैं जैसे लड़कियां बॉयफ्रेंड बदलती, नीतीश कुमार वैसे सरकार बदलते हैं

विदेशों मैं जैसे लड़कियां बॉयफ्रेंड बदलती, नीतीश कुमार वैसे सरकार बदलते हैं

विदेशों मैं जैसे लड़कियां बॉयफ्रेंड बदलती, नीतीश कुमार वैसे सरकार बदलते हैं

भाजपा के बड़बोले नेता कैलाश विजयवर्गीय ने बिहार में नीतीश कुमार की भाजपा से अलग होकर महागठबंधन के साथ हाथ मिलाकर नई सरकार बनाने को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कि वो उस वक्त विदेश में थे। एक ने उनसे कहा कि ये तो ऐसा है जैसे हमारे यहां लड़कियां बॉयफ्रेंड बदलती हैं। बिहार में नीतीश कुमार की भी यही स्थिति है।
बिहार में आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लिए नीतीश कुमार को आठ दिन हो चुके हैं लेकिन, भाजपा नेताओं का नीतीश कुमार पर हमला जारी है। नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ गठबंधन छोड़कर तेजस्वी यादव की राजद और कांग्रेस पार्टी के साथ बिहार में नई सरकार बना ली है। उधर, बिहार में एक बार फिर जंगलराज का दावा करने वाले पार्टी के नेताओं में एक कैलाश विजयवर्गीय ने नीतीश कुमार पर बड़ा बयान दिया है। उनके बयान से राजनीति गर्मा सकती है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इंदौर पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, "मैं विदेश में था जिस दिन बिहार की सरकार बदली तो एक ने बोला कि ये तो हमारे यहां होता है लड़कियां बॉयफ्रेंड कभी भी बदल लेती हैं। बिहार के मुख्यमंत्री की भी ये ही स्थिति है कब किससे हाथ मिला लें कब किसका हाथ छोड़ दें।"

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)