होम अजीत डोभाल की सुरक्षा में चूक मामले में बड़ी कार्रवाई, सरकार ने तीन कमांडो को हटाया

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 17, 2022 10:15 PM

अजीत डोभाल की सुरक्षा में चूक मामले में बड़ी कार्रवाई, सरकार ने तीन कमांडो को हटाया

अजीत डोभाल की सुरक्षा में चूक मामले में बड़ी कार्रवाई, सरकार ने तीन कमांडो को हटाया

अजीत डोभाल की सुरक्षा में चूक मामले में बड़ी कार्रवाई, सरकार ने तीन कमांडो को हटाया

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल की सुरक्षा में चूक मामले में केंद्र सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन कमांडो को हटा दिया है। इस साल फरवरी में अजीत डोभाल की सुरक्षा में उस समय चूक हुई थी जब कार में सवार अज्ञात व्यक्ति दिल्ली स्थित उनके घर में घुसने की कोशिश की थी। उस समय पुलिस ने उस शख्स को हिरासत में ले लिया था।
 सूत्रों के हवाले से बताया है कि डोभाल की वीआईपी सुरक्षा से जुड़े उप महानिरीक्षक (डीआईजी) और कमांडेंट का तबादला कर दिया गया है। अजीत डोभाल के हाई सिक्योरिटी वाले घर में घुसने की कोशिश करने वाला शख्स एक लाल कलर की एसयूवी में सवार था। समय रहते कार को इंटरसेप्ट किया गया और उस व्यक्ति को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों ने पकड़ लिया, जो NSA डोभाल के घर की सुरक्षा में लगे थे।
शरीर में चीप होने का किया था दावा
सूत्रों के मुताबिक पुलिस पूछताछ में शांतनु रेड्डी नामक शख्स ने एक दावा किया था कि उसके शरीर में एक चिप लगा है और उसे बाहर से कंट्रोल किया जा रहा है। हालांकि, एमआरआई स्कैन में उसके शरीर में किसी प्रकार की चिप का पता नहीं चला।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)