होम सी.एम.एस. छात्र को 86,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Aug 17, 2022 07:09 PM

सी.एम.एस. छात्र को 86,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

सी.एम.एस. छात्र को 86,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

सी.एम.एस. छात्र को 86,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

लखनऊ, 17 अगस्त। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस के प्रतिभाशाली छात्र प्रियंक यादव को सिंगापुर की नेशनल यूनिवर्सिटी (एन.यू.एस.) ने उच्चशिक्षा हेतु 86,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप से नवाजा है। प्रियंक को यह स्कॉलरशिप चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी। सी.एम.एस. का यह मेधावी छात्र इस विश्व स्तरीय यूनिवर्सिटी से रोबोटिक्स विषय में विशेषज्ञता के साथ मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करके अपने सपने को साकार कर सकेगा। प्रियंक ने इस सफलता का श्रेय सी.एम.एस. के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. छात्रा की सफलता पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। क्यू.एस. वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2022 के अनुसार एन.यू.एस. विश्व की सर्वश्रेष्ठ यूनिवर्सिटी में शामिल है, ऐसे में सिंगापुर की इस प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होना एक बड़ी उपलब्धि है। सी.एम.एस. प्रदेश में एकमात्र एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद कर रहा है। प्रतिवर्ष भारी संख्या में सी.एम.एस. छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)