होम कश्मीरी पंडित हत्याकांडः आतंकियों के घर कुर्क, पिता और भाई गिरफ्तार किए गए
कश्मीरी पंडित हत्याकांडः आतंकियों के घर कुर्क, पिता और भाई गिरफ्तार किए गए
शोपियां में कश्मीरी पंडित की हत्या करने वाले संदिग्ध आतंकियों का घर प्रशासन ने कुर्क कर दिया है। एक दिन पहले ही आतंकी के पिता और तीन भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया था। उनपर आतंकी को शरण देने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि आदिल वानी ने सुनली कुमार भट्ट की हत्या की है। इसके बाद वह कुटपुरा में अपने घर चल गया था। पुलिस ने कहा, पुलिस ने घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन शुरू किया था लेकिन वानी भाग निकला। वह प्रतिबंधत अल-बदर संगठन से ताल्लुक रखता है। पुलिस पार्टी पर ग्रेनड फेंकने के बाद वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला था। कश्मीर के एडीजी विजय कुमार ने पुष्टि की है कि वानी के घर को सील कर दिया गया है। मंगलवार को उन्होंने कहा था कि आतंकी और उसके सहयोगी या तो गिरफ्तार होंगे या फिर मारे जाएंगे।पिछले महीने पुलिस ने श्रीनगर में पांच घरों को कुर्क किया था। इन घरों में आतंकी पनाह लिया करते थे। इस साल अब तक कश्मीर में इस तरह के 10 घर अटैच किए जा चुके हैं। 1 मई से जम्मू-कश्मीर में 8 आम नागरिक टारगेट किलिंग का शिकार हो चुके हैं। 48 साल के भट्ट एक फल उत्पादक थे। इस हमले में उनके रिश्तेदार पीतांबर नाथ भट घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।