होम येदियुरप्पा के प्रमोशन से खुश हुई कर्नाटक भाजपा, बोली- 2023 में हमें मिलेगी जीत

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 17, 2022 10:12 PM

येदियुरप्पा के प्रमोशन से खुश हुई कर्नाटक भाजपा, बोली- 2023 में हमें मिलेगी जीत

येदियुरप्पा के प्रमोशन से खुश हुई कर्नाटक भाजपा, बोली- 2023 में हमें मिलेगी जीत

येदियुरप्पा के प्रमोशन से खुश हुई कर्नाटक भाजपा, बोली- 2023 में हमें मिलेगी जीत

कर्नाटक में भाजपा के अंदर के कथित असंतोष के बीच सीएम बासवराज बोम्मई ने बीएस येदियुरप्पा के पार्टी में प्रमोशन को शुभ संकेत माना है और खुशी जाहिर की है। सीएम बोम्मई ने कहा कि बीएस येदुरप्पा ने कर्नाटक में भाजपा को बनाया है। अब उन्हें पार्टी के संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समति का सदस्य बनाया गया है। इससे कर्नाटक में भाजपा मजबूत होगी। हमें पूरा विश्वास है कि 2023 में हम फिर से सत्ता में लौटकर आएंगे। 
मुख्यमंत्री नहीं संसदीय बोर्ड का हिस्सा
बता दें कि भाजपा ने पार्टी के संसदीय  बोर्ड में 11 सदस्यों को जगह दी है। खास बात यह है कि इस बार बोर्ड में किसी भी मुख्यमंत्री को नहीं रखा गया है। शिवराज सिंह चौहान और नितिन गडकरी को बाहर किया गया है। वहीं बीएस येदियुरप्पा और सर्वानंद सोनोवाल को भी जगह दी गई है। येदुरप्पा को चुनाव  समिति का भी हिस्सा बनाया गया है। 

भाजपा की ओर से चुनाव समिति का भी गठन कर दिया गया है। इसमें कुल 15 सदस्य हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के अलवा इसमें बीएस येदुरप्पा, सर्वानंद सोनोवाल, के लक्ष्मण, सुधा यादव, इकबाल सिंह लालपुरा, भूपेंद्र यादव, देवेंद्र फडणवीस, ओम माथुर, बीएल संतोष, वनथी श्रीनिवास, सत्यनारायण जटिया शामिल हैं। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)