होम इस्कॉन मन्दिर में जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन 19 अगस्त को

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 17, 2022 09:34 PM

इस्कॉन मन्दिर में जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन 19 अगस्त को

इस्कॉन मन्दिर में जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन 19 अगस्त को

 इस्कॉन मन्दिर में जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन 19 अगस्त को

संजीव कुमार शुक्ला 
 लखनऊ :प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन) सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ में 19.08.2022 दिन शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा । यह जानकारी  होटल क्लार्क अवध में आयोजित एक प्रेस वार्ता मे दी गई। इस प्रेससवार्ता मे मंदिर निर्माण कमेटी के चेयरमैन श्री आनंद स्वरूप अग्रवाल एवं वाइस चेयरमैन श्री लाल बहादुर यादव और मंदिर कार्यक्रम कमेटी के सदस्य श्री एस एन अग्रवाल उपस्थित रह।  इस प्रेसवार्ता मे  मंदिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम दास जी ने जन्माष्टमी महोत्सव में संपन्न होने वाले कार्यक्रमों की  विस्तार से जानकारी भी दी उन्होने बतया की कार्यक्रम प्रात मंगला के साथ शुरू होगा यह आरती प्रातः 4:30 बजे होगी इसके बाद  तुलसी आरती प्रातः 5:15 बजे फिर गुरु पूजा प्रातः 7:30 बजे श्रृंगार आरती प्रातः 9:00 बजे तथा अविरल भजन प्रातः 9:30 बजे से सायं 6:30 बजे तक चलेगा इसके बाद  संध्या आरती सायं 7:00 बजे एवं प्रवचन सायं 8:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक होगा। फिर अभिषेक रात्रि 10:00 बजे से मध्य रात्रि 12:00 बजे तक तथा महा आरती मध्य रात्रि 12:00 बजे और 256 भोग दोपहर 12:00 बजे से रात्रि 12:50 बजे तक लगेगा। इसमे प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक अभिषेक जो  दूध दही घी शहद व 1008 तीर्थों के जल से श्री राधा कृष्ण का अभिषेक किया जायेगा। इस अवसर पर   सांस्कृतिक कार्यक्रम:- शाम 06:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक प्रह्लाद गुरुकुल के बच्चों द्वारा  प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद इस्कॉन ग्रुप के द्वारा भजन एवं नृत्य की प्रस्तुतियाँ की जायेंगी।और  प्रोफेसर कमला श्रीवास्तव 90 वर्षीय संगीत अध्यापिका द्वारा भगवान के भजनों का गायन किया जायेगा।सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम सांस्कृतिक पंडाल में सम्पन्न होंगे।इस अवसर पर  जरी मोती मणि माणिक से जड़ित वृन्दावन के विशेष कारीगरों द्वारा निर्मित विशेष पोशाक से भगवान का श्रृंगार किया जायेगा।तथा   वृंदावन भक्त मंडली द्वारा अविरल भजन प्रातः 09:30 से शाम 06:30 तक होगा।इसके अलावा श्रीमान अपरिमेय श्यामदास प्रभु जी मंदिर अध्यक्ष द्वारा प्रवचन सायं 08:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक दिया जाएगा। इसके अलावा "कौन बनेगा कृष्ण भक्त" प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता के  विजेता भक्तों को मंदिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्यामदास प्रभु जी द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।इसके अलावा  इस बार दिनांक: 20.08.2022 को दोपहर 01:30 बजे नंदोत्सव विशेष रूप से 5 दही हांडियों के साथ भव्यता से मनाया जाएगा। दिनांक: 20.08.2022 नंदोत्सव एवं श्रील प्रभुपाद जी की 126वीं व्यास पूजा आविर्भाव महोत्सव के दिन 126 तरह के भोग अर्पित होंगे एवं विशाल भंडारा का आयोजन अपराह्न 02:00 बजे से हरि इच्छा तक चलेगा।जन्माष्टमी महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में डा० दीपक अग्रवाल, एम०डी०, ग्लोब हास्पिटल, डा० अतुल अग्रवाल, न्यूरोलॉजिस्ट एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे ।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)