होम जनपद के मदरसों के छात्र / छात्राओं द्वारा हर्षोल्लास से तिरंगा यात्रा निकाली गई

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 11, 2022 10:55 PM

जनपद के मदरसों के छात्र / छात्राओं द्वारा हर्षोल्लास से तिरंगा यात्रा निकाली गई

हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारों के साथ शहीद उद्यान द्वार पर रैली का समापन किया गया।

जनपद के मदरसों के छात्र / छात्राओं द्वारा हर्षोल्लास से तिरंगा यात्रा निकाली गई

शाहजहांपुर।(आकाश सक्सेना) 11.08.2022 को प्रातः 10ः00 बजे जिलाधिकारी महोदय के अध्यक्षता में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम अन्तर्गत जनपद के मदरसों के छात्र / छात्राओं प्रबन्धक / प्रधानाचार्य तथा शिक्षक / शिक्षणेत्तर कर्मियों द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से राष्ट्रगान / राष्ट्रीय धुन के साथ हाथों में तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा / प्रभात फेरी का शुभारम्भ किया गया। तिरंगा यात्रा कलेक्ट्रेट परिसर से खिरनीबाग होते हुए शहीद उद्यान तक हर्षाेल्लास के साथ निकाली गई। खिरनीबाग से लेकर टाउन हाल स्थित शहीद उद्यान पार्क तक हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारों के साथ शहीद उद्यान द्वार पर रैली का समापन किया गया। समापन समारोह में उ0प्र0 वक्फ विकास निगम, लखनऊ के निदेशक मा० श्री गुलाम मोहम्मद व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने मदरसों के छात्र/छात्राओं के साथ-साथ अन्य संभ्रान्त व्यक्तियों से आजादी के अमृत महोत्सव को सम्पूर्ण जनपद में हर्षाेल्लास के साथ मनाने का आहवान किया।

 इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट श्री अशीष कुमार सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मो0 खालिद तथा मदरसों के प्रबन्धक / प्रधानाचार्याे उपस्थित रहे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)