होम शाहजहाँपुर स्थित सेठ एम.आर.जयपुरिया स्कूल में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में एक रंगारंग कार्यक्रम
युवा पीढ़ी को आजादी के महत्व से अवगत कराना आजादी के अमृत महोत्सव मनाए जाने का उद्देश्य - जिलाधिकारी
शाहजहाँपुर।(Akash Saxena)हर घर तिरंगा कार्यक्रम को मूर्त रूप देने के उद्देश्य से आज दिनांक 11 अगस्त 2022, को शाहजहाँपुर स्थित सेठ एम.आर.जयपुरिया स्कूल में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह द्वारा विद्यालय के बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किये गये तथा उन्होने झंडे के महत्व और आजादी के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान विद्यालय के बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गयी, जिसकी जिलाधिकारी महोदय द्वारा मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव युवा पीढ़ी को आजादी के महत्व से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि अत्यधिक संघर्ष एवं कठिनाइयों के बाद हमे आजादी मिली। उन्होंने सभी से अपेक्षा की कि अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन करते हुए देश के विकास में योगदान दें। साथ ही उन्होने हर घर तिरंगा अभियान में सभी से प्रतिभाग करने की अपेक्षा भी की। सचिन बाथम अध्यक्ष व्यापार मंडल, ने बच्चों को बताया कि वे 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घर पर झंडा फहराए और आजादी के इस महोत्सव को हर्षाेल्लास के साथ मनायें। प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार अग्रवाल, सचिव श्री मुकेश कुमार अग्रवाल और प्रधानाचार्य श्री आर.डी. अग्रवाल के द्वारा अतिथियों को प्रतीक चिह्न भेंट करके सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आर. डी. अग्रवाल ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि जयपुरिया विद्यालय के सभी छात्र एवं शिक्षक आजादी के इस महोत्सव को पूरे हर्षाेल्लास के साथ मनाएंगे और अपने आसपास के लोगों को इसके लिए प्रेरित भी करेंगे।
कार्यक्रम का संचालन मो◦ तन्फीस खान ने किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का सराहनीय सहयोग रहा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।