होम आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के तत्वाधान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया गया आयोजन
उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में स्वतंत्रता सप्ताह एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रमों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन किया जा रहा है
शाहजहाँपुर।(आकाश सक्सेना) उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में स्वतंत्रता सप्ताह एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रमों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की तरफ से जनपद शाहजहांपुर में भी 11 अगस्त से 15 अगस्त 2022 की अवधि में आयोजित किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली गयी है जिसके अन्तर्गत आज 11 अगस्त, 2022 को योगेश पांडे की टीम ने आल्हा की प्रस्तुति दी, जो की बहुत ही लोकप्रिय शैली है दर्शकों ने आल्हा का जमकर लुत्फ उठाया और कलाकारों की सराहना की ।
नगर मजिस्ट्रेट श्री अशीष कुमार सिंह ने बताया कि दिनांक 12 अगस्त को सायः 06ः00 बजे लखनऊ से जादूगर सुरेश अपनी टीम के साथ पहुंचेंगे और जादू कला से दर्शकों को मोहित करेंगे। 13 अगस्त को सायं 05ः00 बजे से सुश्री रेखा मिश्रा अपनी टीम के साथ देशभक्ति गायन की प्रस्तुति देंगी। 14 अगस्त सायं 04ः00 बजे से सुश्री बबली भंडारी गायन एवं नृत्य की प्रस्तुति देंगी एवं 15 अगस्त को सायं 05ः00 से ओंकार शंखधर देशभक्ति गायन की अपनी प्रस्तुति देंगे। यह सभी कार्यक्रम उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित किए गए हैं जो कि आजादी का अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित होंगे। उक्त सभी कार्यक्रम टाउनहाल स्थित गांधी भवन में आयोजित किये जायेगें। उन्होने सभी जनसामान्य से अपील की है कि वह अधिक से अधिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर आजादी के अमृत महोत्सव को सफल बनाने में अपना सहयोग देगें।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।