होम जोश और जज्बे के साथ हर घर तिरंगा अभियान के लिए किया तिरंगा वितरण

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 10, 2022 11:07 PM

जोश और जज्बे के साथ हर घर तिरंगा अभियान के लिए किया तिरंगा वितरण

जोश और जज्बे के साथ हर घर तिरंगा अभियान के लिए किया तिरंगा वितरण

जोश और जज्बे के साथ हर घर तिरंगा  अभियान  के लिए किया तिरंगा वितरण

लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आग्रह पर पूरा देश 2 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' अभियान में हिस्सा ले रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके लिए पूरे देश से आग्रह किया है कि इस दौरान लोग अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नेशनल फ्लैग की प्रोफाइल फोटो लगा लें. इसी के साथ पीएम मोदी ने लोगों से 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक ऑफिस और घरों में तिरंगा फहराने को भी कहा है।  75वें वर्ष पूर्ण होने पर आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर सभी  जगह तिरंगा वितरण हो रहा है इसी क्रम मे मंडलायुक्त  के कुशल नेतृत्व एवम्  उपाध्यक्ष, लखनऊ विकास प्राधिकरण, महोदय के मार्गदर्शन में तथा अधिशाषी अभियंता जोन 5  के श्री के के  बसला जी की देखरेख में लखनऊ विकास प्राधिकरण परिवर्तन, जोन 5 के अवर अभियंता राजीव श्रीवास्तव  तथा उनके टीम के सदस्यों द्वारा जानकीपुरम विस्तार में लखनऊ जन विकास महासभा, जानकीपुरम विस्तार एव सेक्टर 3 जानकीपुरम विस्तार कल्याण समिति के सहयोग से सेक्टर 3 जानकीपुरम विस्तार के सम्मानित निवासियों को  आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर तिरंगा का वितरण एस के तिवारी अध्यक्ष, सेक्टर 3 जानकीपुरम विस्तार कल्याण करें एवं *उपाध्यक्ष लखनऊ जन विकास महासभा जानकीपुरम विस्तार लखनऊ द्वारा  एवं लखनऊ जन विकास महासभा के सम्मानित सदस्यों एवं सेक्टर 3 जानकीपुरम विस्तार कल्याण समिति के जुझारू सदस्यों श्री बनारसी मिश्रा श्री दिनेश चंद्र श्रीवास्तव श्री अजय मौरया श्री राजीव गुप्ता ,राम तिवारी महासचिव , आदर्श श्रीवास्तव जनसंपर्क अधिकारी एवं अन्य निवासियों श्री सुशील त्रिपाठी के  द्वारा सेक्टर 3 के भवन संख्या 3/463.मे किया गया, जिसके अंतर्गत सेक्टर 3 के प्रत्येक घर के निवासियों एवं बच्चों में तिरंगा का वितरण देखने में उत्साह का अभूतपूर्व आनंद दिखाई दिखा। इस अवसर पर यह अपील भी की गई की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है।  प्रधानमंत्री के आह्वान पर हम सभी को हर घर में तिरंगा लगाना है।  कोई भी घर छूटे नहीं. इस मुहिम के जरिए 130 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में पिरोना है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)