होम देवेंद्र फडणवीस ने शरद पवार पर किया कटाक्ष, कहा- कुछ और था जो...
देवेंद्र फडणवीस ने शरद पवार पर किया कटाक्ष, कहा- कुछ और था जो...
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने शरद पवार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि "कुछ और था जो..." जो एनसीपी के अध्यक्ष को अधिक आहत कर रहा था। दरअसल, पवार ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा था वे धीरे-धीरे क्षेत्रीय सहयोगियों को खत्म कर रही है। पवार ने भाजपा पर शिवसेना को कमजोर करने का भी आरोप लगाया था।ठाणे में एक कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि "कुछ और है जो पवार को ज्यादा आहत करता है। हर कोई इसे जानता है।"फडणवीस ने पवार द्वारा भाजपा की आलोचना के मद्देनजर यह टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने अपने क्षेत्रीय सहयोगियों को धीरे-धीरे खत्म करने का आरोप लगाया था। पवार ने यह भी कहा था कि भाजपा शिवसेना को कमजोर और पार्टी में विभाजन पैदा करने की योजना बना रही है।गौरतलब है कि शरद पवार की पार्टी एनसीपी महाराष्ट्र में पिछली शिवसेना की अगुवाई वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार की घटक थी, जो इस साल जून में शिवसेना विधायक एकनाथ शिंदे और 39 अन्य विधायकों के विद्रोह के बाद गिर गई थी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।