होम भाजपा ने सुनील बंसल को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया, तीन राज्यों के प्रभारी भी बनाए गए

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 10, 2022 10:20 PM

भाजपा ने सुनील बंसल को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया, तीन राज्यों के प्रभारी भी बनाए गए

भाजपा ने सुनील बंसल को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया, तीन राज्यों के प्रभारी भी बनाए गए

भाजपा ने सुनील बंसल को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया, तीन राज्यों के प्रभारी भी बनाए गए

पिछले साढ़े आठ सालों में उत्तर प्रदेश में बीजेपी को चार बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले सुनील बंसल को प्रमोशन मिला है। पार्टी ने उन्हें यूपी के संगठन महामंत्री से प्रमोट करके राष्ट्रीय महासचिव बना दिया है। भाजपा केंद्रीय कार्यालय ने बयान जारी कर कहा है कि सुनील बंसल राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में पश्चिम बंगाल,ओडिशा और तेलंगाना के प्रभारी होंगे। इसके साथ ही पार्टी ने झारखंड के संगठन महामंत्री धर्मपाल को इसी दायित्व के साथ सुनील बंसल की जगह यूपी भेजा है और कर्मवीर को झारखंड का संगठन महामंत्री बनाया है।इस साल मार्च में यूपी विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार भाजपा की शानदार जीत के बाद से ही सुनील बंसल खुद के लिए दूसरी जिम्मेदारी चाह रहे थे। उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व को इस बारे में अवगत भी करा दिया था। बंसल को 2014 के लोकसभा चुनावों से पहले वर्तमान केंद्रीय गृह मंत्री और तत्कालीन महासचिव अमित शाह की सहायता के लिए यूपी इकाई में लाया गया था। उस आम चुनाव में यूपी की 80 में से 71 सीटों पर भाजपा को मिली जीत के बाद सुनील बंसल पहली बार चर्चा में आए थे और उनकी छवि पार्टी में रणनीतिकार के दौर पर बनी थी।एबीवीपी के प्रचारक से भाजपा की राजनीति में आए बंसल कैलाश विजयवर्गीय से पश्चिम बंगाल का दायित्व संभालेंगे। बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी को जैसी सफलता की उम्मीद थी वैसी सफलता नहीं मिली और उसके बाद से ही कई नेता तृणमूल का दामन थाम चुके हैं। ऐसे में पार्टी ने बंसल जैसे आजमाए हुए योद्धा पर दांव खेलकर उन्हें मुश्किल मोर्चे पर लगाया है। अगले साल तेलंगाना में भी विधानसभा चुनाव होने हैं और पार्टी वहां हैदराबाद नगर  निगम चुनाव और उपचुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद से उत्साहित है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)