होम जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव में देरी, अप्रैल के बाद संभावना, जानें क्या है वजह

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 10, 2022 10:04 PM

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव में देरी, अप्रैल के बाद संभावना, जानें क्या है वजह

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव में देरी, अप्रैल के बाद संभावना, जानें क्या है वजह

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव में देरी, अप्रैल के बाद संभावना, जानें क्या है वजह

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने और परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी चुनाव में अभी देरी हो सकती है। इलेक्टोरल रोल के प्रकाशन में भी एक महीने की देरी होगी। चुनाव आयोग ने पब्लिकेशन को 25 अक्टूबर तक का समय दिया था। बता दें कि इलेक्टोरल रोल के प्रकाशन के बाद ही चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान करेगा। अब जम्मू-कश्मीर के मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा है कि फाइनल इलेक्टोरल रोल का प्रकाशन 25 नवंबर तक किया जा सकेगा। अगस्त के आखिरी तक इसका ड्राफ्ट तैयार हो जाएगा। मुख्य चुनाव अधिकारी की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि 15 सितंबर तक ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन होगा। 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक इसपर आपत्ति की जा सकती है। बता दें कि मई में ही परिसीमन आयोग ने अपनी फाइनल रिपोर्ट सौंप दी थी। इसके बाद जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने का रास्ता साफ हो गया था। जून 2018 में भारतीय जनता पार्टी ने महबूबा मुफ्ती के साथ गठबंधन तोड़ दिया था। इसके बाद से यहां कोई चुनी हुई सरकार नहीं है। पहले यहां राष्ट्रपति शासन लगाया गया था और इसके बाद जब अनुच्छेद 370को हटा दिया गया तो उपराज्यपाल की नियुक्ति की गई है। सत्यपाल मलिक के बाद मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल बनाया गया है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)