होम सीएम नीतीश कुमार का फैसला सही या गलत? विधानसभा चुनाव में जनता करेगी फैसला: शिवपाल यादव

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 10, 2022 10:13 PM

सीएम नीतीश कुमार का फैसला सही या गलत? विधानसभा चुनाव में जनता करेगी फैसला: शिवपाल यादव

सीएम नीतीश कुमार का फैसला सही या गलत? विधानसभा चुनाव में जनता करेगी फैसला: शिवपाल यादव

सीएम नीतीश कुमार का फैसला सही या गलत? विधानसभा चुनाव में जनता करेगी फैसला: शिवपाल यादव

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने उन्‍हें 'स्‍वतंत्र' कर दिया है और अब उनकी पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रही है। बहरहाल, शिवपाल सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव में गठबंधन के सवाल पर संवाददाताओं से कहा कि गठबंधन किससे होगा, यह तो समय ही बताएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनकी पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रही है। इसके अलावा शिवपाल सिंह यादव ने बिहार में हुए उलटफेर को लेकर भी बयान दिया है।


गौरतलब है कि सपा के संस्‍थापकों में शामिल शिवपाल ने अपने भतीजे अखिलेश यादव के पार्टी अध्‍यक्ष बनने के बाद उनसे तनातनी के चलते अगस्‍त 2018 में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया का गठन किया था। यादव ने 2019 का लोकसभा चुनाव फिरोजाबाद सीट से लड़ा था। हालां‍कि वह जीत नहीं सके थे, लेकिन इससे सपा उम्‍मीदवार अक्षय यादव को नुकसान हुआ था और उन्‍हें पराजय का सामना करना पड़ा था।     

बहरहाल, इस साल के शुरू में हुए उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले वे सपा के साथ आए और उन्होंने जसवंतनगर सीट से प्रसपा के बजाय सपा के ही टिकट पर चुनाव जीता। हालांकि चुनाव के बाद सपा नेतृत्‍व द्वारा अपनी पराजय की समीक्षा के लिये बुलायी गयी पार्टी विधायकों की बैठक में आमंत्रित नहीं किये जाने से यादव फिर नाराज हो गये थे। इस पर सपा नेतृत्‍व ने उन्‍हें पत्र जारी कर कहा था कि उन्‍हें जहां ज्‍यादा सम्‍मान मिलता दिख रहा हो, वहां जाने के लिये वह स्‍वतंत्र हैं।   

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)