होम केजरीवाल बोले- फिर बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, स्थिति पर सरकार की पैनी नजर

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 9, 2022 10:30 PM

केजरीवाल बोले- फिर बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, स्थिति पर सरकार की पैनी नजर

केजरीवाल बोले- फिर बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, स्थिति पर सरकार की पैनी नजर

केजरीवाल बोले- फिर बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, स्थिति पर सरकार की पैनी नजर

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कोरोना की डराने वाली रफ्तार ने सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन अभी घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि ज्यादातर नए मामले हल्के प्रकृति के हैं। केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए है।मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि कोविड के मामले बढ़ रहे हैं। हम इस पर नजर रख रहे हैं और जो भी जरूरी कदम उठाए जाएंगे, लेकिन ज्यादातर मामले हल्के हैं और घबराने की जरूरत नहीं है।स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 8 अगस्त को दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 1,372 नए मामले और छह मौतें दर्ज की गईं और सकारात्मकता दर बढ़कर 17.85 प्रतिशत हो गई, जो 21 जनवरी के बाद सबसे अधिक है। 21 जनवरी को पॉजिटिविटी रेट 18.04 फीसदी था।गौरतलब है कि दिल्ली ने रविवार को कोरोना के 2,423 मामले रिपोर्ट किए गए थे, जिसमें पॉजिटिविटी रेट 14.97 प्रतिशत और दो मौतें थीं। वहीं, शनिवार को यहां कोरोना के 2,311 मामले दर्ज किए, जिनमें पॉजिटिविटी रेट 13.84 प्रतिशत और एक मृत्यु शामिल थी। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)