होम शातिर हिस्ट्रीशीटर पेशे से अधिवक्ता फर्जी लाइसेंस पर असली पिस्टल,रिवाल्वर,राइफल रखने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
क्षेत्र में लोगो पर अपना दबदबा और रौब जमाने के लिए अपने पास असलहो को रखता था
शाहजहांपुर।(Nandlal Singh) पुलिस ने एक शातिर हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है।जिसके पास से पिस्टल, रिवाल्वर,राइफल,बंदूक और 60 कारतूस बरामद किए है। इसने असलाह फर्जी लाइसेंस पर खरीदे थे। पकड़ा गया अभियुक्त पेशे से वकील है।इसके ऊपर एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज है।
शाहजहांपुर रोजा थाना क्षेत्र के लोधीपुर के एक अधिवक्ता अरविंद मिश्रा को उसके घर से गिरफ्तार किया है। एक बन्दूक DBBL 12 बोर मय 20 जिन्दा कारतुस मय बेल्ट, एक रायफल 315 बोर 9 कारतूस जिन्दा 315 बोर मय बेल्ट एक मिस कारतूस 315 बोर, एक रिवाल्वर 32 बोर 20 कारतुस जिन्दा, 32 बोर एक पिस्टल 32 बोर 10 कारतुस जिन्दा 32 बोर (पिस्टल ) 2 मैगजीन पिस्टल, एक मैगजीन रायफल 315 बोर, एक शस्त्र लाईसेन्स व फर्जी लाइसेन्स बरामद हुआ । अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।अभियुक्त अरविंद मिश्रा रोजा थाने में हिस्ट्रीशीटर दर्ज है ,इसके ऊपर संगीन धाराओं में एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज है। क्षेत्र में लोगो पर अपना दबदबा और रौब जमाने के लिए अपने पास असलहो को रखता था। पुलिस इसके बारे में और जानकारियां कर रही है ।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।