होम सी.एम.एस. के सर्वाधिक 278 छात्र जे.ई.ई. मेन्स परीक्षा में चयनित, लखनऊ टॉपर भी सी.एम.एस. का

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Aug 9, 2022 07:14 PM

सी.एम.एस. के सर्वाधिक 278 छात्र जे.ई.ई. मेन्स परीक्षा में चयनित, लखनऊ टॉपर भी सी.एम.एस. का

सी.एम.एस. के सर्वाधिक 278 छात्र जे.ई.ई. मेन्स परीक्षा में चयनित, लखनऊ टॉपर भी सी.एम.एस. का

सी.एम.एस. के सर्वाधिक 278 छात्र जे.ई.ई. मेन्स परीक्षा में चयनित, लखनऊ टॉपर भी सी.एम.एस. का

लखनऊ, 9 अगस्त। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के सर्वाधिक 278 मेधावी छात्रों ने ‘जे.ई.ई. मेन्स’ परीक्षा में चयनित होकर लखनऊ का गौरव पूरे देश में बढ़ाया है। अब ये छात्र जे.ई.ई. एडवांस परीक्षा में शामिल होंगे। खास बात यह है कि सी.एम.एस. के 28 छात्रों ने 99 परसेन्टाइल से अधिक अंक अर्जित किए हैं जबकि 108 छात्रों ने 90 से लेकर 99.96 परसेन्टाइल तक अंक अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहरया है। इसके अलावा, सी.एम.एस. छात्र रोहन चतुर्वेदी ने 99.96 परसेन्टाइल अर्जित कर लखनऊ में टॉप किया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. छात्रों की शानदार सफलता पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके अत्यन्त उज्जवल भविष्य की कामना की है।   

सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों  ने इस वर्ष जे.ई.ई. मेन्स परीक्षा में अभूतपूर्व सफलता अर्जित कर अपने ही पुराने रिकार्ड को तोड़ा है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा के द्वितीय चरण में 99 परसेन्टाइल से अधिक अंक अर्जित करने वाले 28 छात्रों में रोहन चतुर्वेदी (99.96 परसेन्टाइल), देवांश बंसल (99.94 परसेन्टाइल), नमन मिश्रा (99.89 परसेन्टाइल), सूर्यांश (99.88 परसेन्टाइल),  उज्जवल शर्मा (99.87 परसेन्टाइल), सहर्ष सक्सेना (99.79 परसेन्टाइल), समर कुमार श्रीवास्तव (99.77 परसेन्टाइल), शिवांश भटनागर (99.76 परसेन्टाइल), कौस्तुभ द्विवेदी (99.72 परसेन्टाइल), कनिष्क (99.713 परसेन्टाइल), यश प्रताप सिंह (99.71 परसेन्टाइल), वंश अग्रवाल (99.57 परसेन्टाइल), कौस्तुभ मणि त्रिपाठी (99.53 परसेन्टाइल), प्रेरक अग्रवाल (99.51 परसेन्टाइल), आर्यन वर्मा (99.44 परसेन्टाइल), हर्षित गुप्ता (99.38 परसेन्टाइल), आकाश श्रीवास्तव (99.33 परसेन्टाइल), आर्यन शुक्ला (99.30 परसेन्टाइल), मृगांक शेखर शाण्डिल्य (99.296 परसेन्टाइल), वैभव पाल (99.295 परसेन्टाइल), शशांक अग्रवाल (99.26 परसेन्टाइल), शांभवी वर्मा (99.24 परसेन्टाइल), जतिन जोशी (99.19 परसेन्टाइल), त्रयम्बक त्रिपाठी (99.18 परसेन्टाइल), प्रखर सक्सेना (99.13 परसेन्टाइल), स्वप्निल विश्वदीप सिंह (99.09 परसेन्टाइल), मोहम्मद बिलाल (99.03 परसेन्टाइल) एवं कार्तिक अग्रवाल (99.005 परसेन्टाइल) शामिल हैं। इन छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय सी.एम.एस. के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण को दिया है।

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)