होम 15 अगस्त से पहले फिर कर्नाटक सीएम बदलेगी भाजपा?

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 9, 2022 10:09 PM

15 अगस्त से पहले फिर कर्नाटक सीएम बदलेगी भाजपा?

15 अगस्त से पहले फिर कर्नाटक सीएम बदलेगी भाजपा?

15 अगस्त से पहले फिर कर्नाटक सीएम बदलेगी भाजपा?

बिहार की सत्ता से बाहर हुई भारतीय जनता पार्टी अब कर्नाटक पर फोकस कर सकती है। कर्नाटक भाजपा एक बार फिर से अपने मुख्यमंत्री को बदल सकती है। पिछले हफ्ते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य का दौरा किया था। इसके बाद से कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद में एक और बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं। दक्षिण कन्नड़ जिले में एक युवा नेता की हत्या के बाद से कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पार्टी के भीतर ही गंभीर आलोचना के घेरे में आ गए हैं। 6 अगस्त को बोम्मई कोविड-19 से संक्रमित हुए थे। जिसके बाद उन्होंने नई दिल्ली का अपना दौरा भी रद्द कर दिया। बोम्मई कथित तौर पर 3 अगस्त को अमित शाह की यात्रा के दौरान अलग-थलग दिख रहे थे। मुख्यमंत्री 6 और 7 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठकों में भाग लेने के लिए दिल्ली जाने वाले थे, लेकिन पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्होंने अपनी यात्रा रद्द कर दी। दिल्ली दौरे के रद्द होने के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। भाजपा नेताओं का मानना है कि सीएम शायद कुर्सी से हटा दिए जाएं। 
सीएम बोम्मई ने रद्द किया दिल्ली दौरा 
द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, सीएमओ के करीबी सरकारी सूत्रों ने कहा, “ऐसी अटकलें हैं कि सीएम बोम्मई ने अपना दिल्ली दौरा इसलिए रद्द किया क्योंकि पार्टी नेतृत्व उनसे पद छोड़ने के लिए कह सकता था। लेकिन यह सच नहीं है। कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्होंने दौरा रद्द किया।"राज्य सरकार के सूत्रों के अनुसार, भाजपा नेतृत्व कर्नाटक में अपनी सरकार को लेकर चिंतित है। नेतृत्व पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या और खराब प्रशासन सहित हाल के हफ्तों में विभिन्न मुद्दों के कारण अपनी विश्वसनीयता खोने से परेशान है। भाजपा शीर्ष नेतृत्व कथित तौर पर पार्टी में गुटबाजी से भी चिंतित है। नेतृत्व को लगता है कि गुटबाजी 2023 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों में पार्टी की तैयारियों में बाधा डाल सकती है। द इंडियन एक्सप्रेस ने सरकारी सूत्रों के हवाले से लिखा, “बीजेपी पूर्व सीएम येदियुरप्पा के खुद को पार्टी से दूर रखने और संभावित नतीजों से चिंतित है और इन मुद्दों को भी संबोधित करना चाहती है।" 

येदियुरप्पा से मिले अमित शाह

बताया जाता है कि अपनी कर्नाटक यात्रा के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री बसावराज बोम्मई तथा राज्य के वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ हाल के घटनाक्रम एवं पार्टी के संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की। पार्टी सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यह भी बताया जाता है कि शाह ने प्रदेश भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के साथ भी विचार-विमर्श किया। वह भारत की आजादी के 75 वें साल पर भारतीय उद्योग परिसंघ के आज के ‘संकल्प से सिद्धि’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बुधवार रात को यहां पहुंचे थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)