होम शाहजहांपुर: प्रसिद्ध शिव की बारात में बाराती बना पूरा शहर, जगह जगह पानी के पाउच प्रसाद वितरण कराया

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशधर्म-संसारअध्यात्म Alert Star Digital Team Aug 9, 2022 09:14 PM

शाहजहांपुर: प्रसिद्ध शिव की बारात में बाराती बना पूरा शहर, जगह जगह पानी के पाउच प्रसाद वितरण कराया

प्रसिद्ध शिव बारात में बाराती के रूप में लाखो की संख्या में लोग उमड़े, सड़के ठसाठस भरी थी महिलाएं बच्चे भी बाराती बने

शाहजहांपुर: प्रसिद्ध शिव की बारात में बाराती बना पूरा शहर,  जगह जगह पानी के पाउच प्रसाद वितरण कराया

शाहजहांपुर।(Nandlal Singh) प्रसिद्ध शिव बारात में बाराती के रूप में लाखो की संख्या में लोग उमड़े, सड़के ठसाठस भरी थी महिलाएं बच्चे भी बाराती बने झांकी के रूप में मानो एक दिन का पूरा स्वर्गलोक धरातल पर आ गया हो, पूरा शहर भोले मय हो गया 

गुलशन कुमार समिति की प्रस्तुति ने हर किसी को मोह लिया,शाहजहाँपुर महानगर से प्रत्येक वर्ष निकलने वाली शिव बारात पर कोरोना 19 के चलते बीते 2 वर्ष से नही निकल पाई थी। इससे महानगर वासी मायूस थे। बीती 8 अगस्त 2022 को सावन के अंतिम सोमवार को महानगर से भजन सम्राट गुलशन कुमार समिति के अध्यक्ष एनाउंसर/वैधराज किशन और समाजसेवी ओलंपिक संघ सचिव नरेंद्र त्यागी के नेतृत्व में 23वी शिव बारात निकाली गई। बारात का विहंगम दृश्य देखकर हर कोई बोल उठा वाह...शानदार...गजब...बेमिसाल। शिव बारात में करीब करीब 2 लाख शहर वासी बराती बनकर झूमते भोले बम भोले के नारे लगाते हुए डीजे के पीछे झूमकर डांस करते हुए चल रहे थे। शिव बारात में अनेक डीजे थे हर डीजे के पीछे हजारों की संख्या में शिव बराती मस्ती में झुमके गाते हुए चल रहे थे। शिव बारात को देखने के लिए घरों की छतें भरी हुई थी। सड़को पर पैर रखने की जगह नही थी। शिव बारात को निकलवाने में प्रशासन व पुलिस ने भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की हुई थी। बारात में चप्पे पर नजर रखने को खुफिया पुलिस के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए देखे गए। शिव बारात को लेकर महानगर के बाशिंदों में जबरदस्त उत्साह था यही कारण है कि जगह जगह पानी के पाउच प्रसाद वितरण कराया जा रहा था। शिव बारात पर सड़को से गुजरने पर महानगर की जनता ने शिव स्वरूप समस्त प्रतिमाओं पर जमकर पुष्पवर्षा करते हुए स्वागत किया। शिव बारात में सबसे अहम रोल महानगर के लाखों युवाओं ने निभाया। कुल मिलाकर यही कहा जा सकता है कि ऐसी भव्यता न तो पहले थी आगे और इसमें चार चांद लगे नजर आएंगे ऐसी सभी को आशा है। भजन सम्राट गुलशन कुमार सेवा समिति के संस्थापक वैधराज किशन व नरेंद्र त्यागी के नेतृत्व में शिव बारात चौक से शुरू हुई मंडी कच्चा कटरा घण्टाघर सदर बाजार रात ठीक 12 बजे पहुची थी इसके बाद बारात का अगला पड़ाव महानगर की छोटी काशी कहे जाने वाले बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुची। मंदिर में देव स्वरूपों के पूजन के बाद बारात का विसर्जन किया गया। शिव बारात में देव स्वरूपों की शानदार झांकियों ने हर किसी को आकर्षित किया। वही बारात में भजन सम्राट गुलशन कुमार स्व अटल बिहारी बाजपेयी की तस्वीर रख झांकी में शामिल किया गया था। शिव बारात में नरेंद्र त्यागी, शिवम वर्मा, कुलदीप, योगेंद्र, किशन त्यागी, आकाश गुप्ता, विनयगुप्त, शेखर त्यागी, हनी, रजत, साधु, गौरव, मोहिंम, हितेष, राहुल, राजीव सहित दर्जनों समिति सदस्यों का सहयोग रहा। शिव बारात में करीब 2 लाख महंगरवासी जुटे सभी की सुरक्षा में पुलिस बल का खास सहयोग रहा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)