होम रामपुर कोर्ट पहुंचे आजम खान का छलका दर्द, कहा- सारे मुकदमे हमपर ही होंगे क्या? कुछ...

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 5, 2022 08:59 PM

रामपुर कोर्ट पहुंचे आजम खान का छलका दर्द, कहा- सारे मुकदमे हमपर ही होंगे क्या? कुछ...

रामपुर कोर्ट पहुंचे आजम खान का छलका दर्द, कहा- सारे मुकदमे हमपर ही होंगे क्या? कुछ...

 रामपुर कोर्ट पहुंचे आजम खान का छलका दर्द, कहा- सारे मुकदमे हमपर ही होंगे क्या? कुछ...

डूंगरपुर और यतीमखाना मामले में सपा नेता आजम खान (Azam Khan) मंगलवार को रामपुर कोर्ट पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए आजम खान ने कहा- कुछ सरकारी लोगों पर भी केस होने चाहिए। सारे केस क्या हम पर ही होंगे? क्या सिर्फ विपक्ष के लोगों पर ही सारे मुकदमे दर्ज किए जाएंगे? गौरतलब है कि ईडी ने एक बार फिर आजम खान को नोटिस जारी किया है। ईडी ने आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान और उनकी पत्नी तंजीम फातिमा के खिलाफ नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी ने दोनों को अलग-अलग पूछताछ के लिए बुलाया है। डूंगरपुर और यतीमखाना मामले में 12-13 मामले दर्ज हैं जिनपर सुनवाई हो रही है।जौहर यूनिवर्सिटी मामले में ईडी ने आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान और उनकी पत्नी तंजीम फातिमा को 15 जुलाई से पहले ईडी के सामने पेश होने को कहा है। दोनों को ईडी ने अलग-अलग तारीख पर पूछताछ के लिए आने का आदेश दिया है। ईडी जौहर यूनिवर्सिटी मामले में फंड ट्रांसफर के मामले में दोनों से पूछताछ कर रही हैं।गौरतलब है कि आजम खान हाल ही में सुप्रीम कोर्ट से बेल मिलने के बाद जेल से बाहर आए हैं। आजम खान के खिलाफ 89 मामले दर्ज हैं जिनमें से 88 मामलों में उन्हें जमानत मिली हुई है। उत्तर प्रदेश में साल 2017 में योगी सरकार बनने के बाद से आजम खान के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू हुआ है। पिछला विधानसभा चुनाव भी आजम खान ने जेल से जीता था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)