होम ऋषभ पंत ने तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड, टेस्ट में 2000 रन बनाने वाले सबसे युवा भारतीय विकेटकीपर बने

समाचारखेल Alert Star Digital Team Jul 1, 2022 10:34 PM

ऋषभ पंत ने तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड, टेस्ट में 2000 रन बनाने वाले सबसे युवा भारतीय विकेटकीपर बने

ऋषभ पंत ने तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड, टेस्ट में 2000 रन बनाने वाले सबसे युवा भारतीय विकेटकीपर बने

ऋषभ पंत ने तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड, टेस्ट में 2000 रन बनाने वाले सबसे युवा भारतीय विकेटकीपर बने

भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्ट में रिशेड्यूल टेस्ट मैच खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने एक समय मैच में 98 के स्कोर पर अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। लेकिन भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने रविंद्र जडेजा के साथ शतकीय साझेदारी करके टीम को एक मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। इस बीच ऋषभ पंत टेस्ट में 2000 रन पूरा करने वाले सबसे युवा भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने भारत के पूर्व विकेटकीपर एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा है। ऋषभ पंत ने 52 पारियों में 2000 रन के आंकड़े को छुआ, जबकि धोनी ने 2000 रन पूरे करने के लिए 60 पारियों खेली थी।  बेन स्टोक्स की एक साल बाद वनडे टीम में हुई वापसी, भारत के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज के टेस्ट में सबसे तेज 2000 रन पूरा करने के मामले में दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स शीर्ष पर हैं। उन्होंने सिर्फ 38 पारियों में ये कारनामा किया था। एडम गिलक्रिस्ट ने 41, जॉनी बेयरस्टो ने 44 और श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगाकारा ने 51 पारियों में ये मुकाम हासिल किया था। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)