होम सीएम योगी का छात्रों से संवाद, यूपी में दूसरे दिन भी बड़े स्तर पर हुए तबादले

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 1, 2022 10:12 PM

सीएम योगी का छात्रों से संवाद, यूपी में दूसरे दिन भी बड़े स्तर पर हुए तबादले

सीएम योगी का छात्रों से संवाद, यूपी में दूसरे दिन भी बड़े स्तर पर हुए तबादले

सीएम योगी का छात्रों से संवाद, यूपी में दूसरे दिन भी बड़े स्तर पर हुए तबादले

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले मेधावी छात्रों से संवाद किया। शुक्रवार को एनेक्सी भवन सभागार में गोरखपुर जनपद में हाईस्कूल व इंटर के टॉप टेन विद्यार्थियों के बीच मुख्यमंत्री कभी अभिभावक की भूमिका में दिखे तो कभी शिक्षक तो कभी इन विद्यार्थियों के सहपाठी। 'मेधावी विद्यार्थी संवाद' नामक इस कार्यक्रम में सीएम योगी ने विद्यार्थियों को और शानदार सफलता हासिल करने के लिए टिप्स देते हुए कहा कि हर महत्वपूर्ण चीज की नोटबुक बनाइए।

उपचुनाव में सपा को मिली हार के बाद से सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर (OP Rajbhar) ने प्रेशर पॉलिटिक्स शुरू कर दी है। राजभर ने कहा सपा लोकसभा में 60 सीटों पर चुनाव लड़े और 20 सहयोगियों के लिए छोड़े।

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में 2019 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा। प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों के तहत करीब 30 हजार बूथों को मजबूत करने को 6 हजार लोगों की फौज मैदान में उतारी। प्रदेश में 1 लाख 74 हजार पोलिंग बूथ है। भाजपा 2014 से लगातार प्रदेश में अपना प्रदर्शन सुधार रही है। इस सिलसिले को वर्ष 2024 में भी बरकरार रखने की कवायद हो रही है। वहीं दूसरी ओर यूपी में बड़े स्तर पर दूसरे दिन भी तबादले किए गए हैं। 

इस शुक्रवार को भी जुमे की नमाज के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उदयपुर हत्याकांड के बाद से माहौल गर्म है। जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। इस वजह से भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।

BSP सुप्रीमो मायावती ने संगठन में फेरबदल किया है। मंडलीय व्यवस्था को समाप्त करते प्रदेश को छह भागों में बांटते हुए तीन-तीन मंडल का एक जोन बनाया है। प्रत्येक जोन में दो मुख्य जोन इंचार्ज बनाए। नई व्यवस्था में तीन मंडल पर एक जोन इसमें दो मुख्य जोन इंचार्ज और प्रत्येक मंडल पर तीन से पांच प्रभारी बनाए गए हैं।

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कमी आई है। लखनऊ में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब 2130.5 रुपये है, जो पिछले महीने 2322 रुपये प्रति सिलेंडर थी। वहीं घरेलू सिलेंडर के दाम में बदलाव नहीं है। घरेलू सिलेंडर 1 जुलाई को भी 1,041 रुपये में मिलेगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)