होम जन्मदिन पर अखिलेश यादव ने भाजपा को याद दिलाया युवाओं को लैपटॉप देने का वादा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 1, 2022 10:27 PM

जन्मदिन पर अखिलेश यादव ने भाजपा को याद दिलाया युवाओं को लैपटॉप देने का वादा

जन्मदिन पर अखिलेश यादव ने भाजपा को याद दिलाया युवाओं को लैपटॉप देने का वादा

जन्मदिन पर अखिलेश यादव ने भाजपा को याद दिलाया युवाओं को लैपटॉप देने का वादा

आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी की हार के बाद शुक्रवार को पहली बार मीडिया से बातचीत में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को युवाओं को लैपटॉप देने का उसका चुनावी वादा याद दिलाया। हालांकि, अखिलेश ने राजनीतिक टिप्पणी करने से पूरी तरह से परहेज किया। राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इन दो सीट पर पार्टी की हार को लेकर पूछे गए सवालों को टालते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि आज की पत्रकारवार्ता केवल बच्चों को बधाई देने और लैपटॉप को लेकर है।

बता दें कि भाजपा ने हाल ही में हुए लोकसभा उपचुनावों में आजमगढ़ और रामपुर सीट सपा से छीन ली। विधानसभा चुनावों में विधायक चुने जाने के बाद जहां आजमगढ़ सीट अखिलेश यादव ने खाली की थी, वहीं रामपुर सीट से आजम खान ने इस्तीफा दिया था। रविवार को इन दो सीट पर चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद अखिलेश और उनकी पार्टी ने बयानों और ट्वीट के माध्यम से सरकारी मशीनरी का उपयोग कर चुनाव जीतने का आरोप भाजपा पर लगाया था।

अखिलेश यादव ने अपने जन्मदिन पर मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप बांटने के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हम सत्ता में नहीं है, इसलिए कुछ ही बच्चों को लैपटॉप दिया गया है। और ये लैपटॉप इसलिए दिये गये ताकि इस सरकार को युवाओं को लैपटॉप देने का उसका चुनावी वादा याद दिलाया जा सके। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए निःशुल्क लैपटॉप वितरण योजना शुरू की थी और 10वीं एवं 12वीं पास करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप बांटे गए थे। तत्कालीन सरकार द्वारा वर्ष 2012 और वर्ष 2016 के बीच 16 लाख से अधिक लैपटॉप बांटे गए थे। अखिलेश ने दावा किया कि भाजपा ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले इसी तरह का वादा किया था, लेकिन उसे पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने वर्ष 2017 में वादा किया था कि वह युवाओं को लैपटॉप देगी और इस बार (2022) भी इसने वादा किया है कि वह लैपटॉप देगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)