होम नुपुर शर्मा मामले में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी सांप्रदायिक ताकतों के लिए सबक: मायावती

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 1, 2022 10:15 PM

नुपुर शर्मा मामले में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी सांप्रदायिक ताकतों के लिए सबक: मायावती

नुपुर शर्मा मामले में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी सांप्रदायिक ताकतों के लिए सबक: मायावती

नुपुर शर्मा मामले में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी सांप्रदायिक ताकतों के लिए सबक: मायावती

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने कहा कि भाारतीय जनता पाार्टी (भाजपा) की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के मामले में उच्चतम न्यायालय की टिप्पणी उन सभी के लिये जरूरी सबक है जो देश को सांप्रदायिकता की आग में झोंक कर अपनी राजनीति चमका रहे हैं। सुश्री मायावती ने शुक्रवार को ट्वीट किया माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा नूपुर शर्मा के विरुद्ध आज लिए गए सख़्त स्टैण्ड तथा अपने भड़काऊ बयान से देश को हिंसक माहौल में झोंकने के लिए उनसे माफी माँगने का निर्देश उन सभी के लिए ज़रूरी सबक है जो देश को साम्प्रदायिकता की आग में झोंक कर अपनी राजनीति चमका रहे हैं। 
उन्होने कहा नफरती भाषण के लिए नूपुर शर्मा के विरुद्ध एफआईआर होने के बावजूद पुलिस द्वारा उनके प्रति निष्क्रिय रवैये का भी मा. कोर्ट द्वारा संज्ञान लेने से संभव है कि आगे इस प्रकार की प्रवृति पर थोड़ा रोक लगे। गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के मामले में शुक्रवार को कड़ी फटकार लगाई और कहा कि इसके लिए उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट में न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति जे. बी. पारदीवाला की अवकाशकालीन पीठ ने इन सख्त टिप्पणियों के साथ सुश्री शर्मा की उस याचिका को खारिज कर दी, जिसमें उन्होंने देशभर में अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकियों को दिल्ली स्थानांतरित करने की गुहार लगाई थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)