होम महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बताई डिप्टी सीएम बनने की वजह

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 1, 2022 10:04 PM

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बताई डिप्टी सीएम बनने की वजह

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बताई डिप्टी सीएम बनने की वजह

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बताई डिप्टी सीएम बनने की वजह

भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने शुक्रवार को कहा कि राज्य की नई सरकार में देवेंद्र फडणवीस के उप मुख्यमंत्री बनने में कुछ भी अप्रत्याशित नहीं है। बता दें कि एक दिन पहले नाटकीय घटनाक्रम के तहत पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की कि शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे के हाथों राज्य की कमान होगी। पहले उन्होंने कहा कि वो सरकार से बाहर रहेंगे लेकिन, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के मनाने पर उन्होंने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।
शुक्रवार को महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा,''मुझे पता है कि कई लोग कल की घटना से स्तब्ध हैं। लेकिन जो देवेंद्र फडणवीस के साथ हुआ वह अप्रत्याशित नहीं था।'' संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा, ''भाजपा ने हिंदुत्व की विचारधार को आगे ले जाने के लिए शिंदे का मुख्यमंत्री पद के लिए समर्थन किया। लेकिन शिंदे ने स्वयं फडणवीस को मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए कहा। इसलिए फडणवीस ने दिल्ली में हमारे नेताओं से अनुमति मांगी।''

पाटिल ने फडणवीस की प्रशंसा करते हुए कहा, ''अपने कनिष्ठ के अधीन काम करने के लिए वास्तव में बड़े दिल की जरूरत होती है।'' गौरतलब है कि वर्ष 2014-19 में जब राज्य में भाजपा-शिवसेना की सरकार थी तब शिंदे फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)