होम ईडी ऑफिस में पांच दिन बैठाकर मेरा व्यवहार नहीं बदल सकते पीएम मोदी
ईडी ऑफिस में पांच दिन बैठाकर मेरा व्यवहार नहीं बदल सकते पीएम मोदी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को केंद्र पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी मुझे प्रवर्तन निदेशायल के ऑफिस में पांच दिन बैठाकर मेरा व्यवहार नहीं बदल सकते हैं। राहुल गांधी को पिछले महीने नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने पांच दिन तक पूछताछ की थी। राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने भ्रम के कारण ऐसा उपाय अपनाया, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उनके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं होगा।
शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड पहुंचे राहुल गांधी ने कहा, 'भारत सरकार...प्रधानमंत्री सोचते हैं कि मुझे पांच दिन ईडी (कार्यालय) में बैठाकर मैं अपना व्यवहार बदल दूंगा। यह प्रधानमंत्री के मन में भ्रम है। वे दोनों सोचते हैं, हिंसक जैसा व्यवहार करके वे लोगों को धमका सकते हैं। यह उनके दिमांग में एक बहुत बड़ा भ्रम है। क्योंकि उनमें साहस की कमी है। उन्हें लगता है कि हिंसा दूसरे लोगों के व्यवहार को आकार दे सकती है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।