होम कैसे सरकार का हिस्सा बने फडणवीस और किसकी है शिवसेना; एकनाथ शिंदे ने दिए सवालों के जवाब

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 1, 2022 09:54 PM

कैसे सरकार का हिस्सा बने फडणवीस और किसकी है शिवसेना; एकनाथ शिंदे ने दिए सवालों के जवाब

कैसे सरकार का हिस्सा बने फडणवीस और किसकी है शिवसेना; एकनाथ शिंदे ने दिए सवालों के जवाब

कैसे सरकार का हिस्सा बने फडणवीस और किसकी है शिवसेना; एकनाथ शिंदे ने दिए सवालों के जवाब

महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस अनुभवी राजनेता हैं। हम चाहते हैं फडणवीस हमारे साथ सरकार में काम करें। फडणवीस के सीएम न बनने के पीछे की कहानी बताते हुए शिंदे ने कहा कि मुझे ऐसा बिल्कुल भी नहीं पता था। जब मैं उनके आवास पर था, उनको उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता का मैसेज आया था। उन्होंने मुझसे कहा कि जिन्होंने मुझे सर्वोच्च पद पर बैठाया। अब उनका आदेश मुझे मानना है। शिंदे ने उद्धव ठाकरे के शिवसेना वर्चस्व को लेकर जवाब दिया। दरअसल, उद्धव ठाकरे कई बार कह चुके हैं कि शिवसेना उनकी पार्टी है। जबकि शिंदे खुद को असली शिवसैनिक और बालासाहेब ठाकरे के सपनों को आगे ले जाने की बात कहते हैं।


आजतक को दिए इंटरव्यू में महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने कई सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार महाराष्ट्र की जनता के लिए समर्पित होगी और बालासाहेब ठाकरे के सपनों को आगे ले जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में कई कार्य अधूरे थे, जिन्हें हमारी सरकार द्वारा जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।

फडणवीस सीएम क्यों नहीं बने?
देवेंद्र फडणवीस के सीएम न बनने के पीछे की कहानी बताते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा कि जब राजभवन जाने से पहले मैं फडणवीस जी के आवास पर था तो उसी वक्त उनके फोन पर एक मैसेज आया। वो संदेश भाजपा के किसी वरिष्ठ नेता की ओर से भेजा गया था। मैसेज पढ़ने के बाद उन्होंने मुझसे कहा कि जिन्होंने मुझे सर्वोच्च पद पर बैठाया। अब उनका आदेश मुझे मानना है। लेकिन मैं चाहता हूं कि फडणवीस सरकार में बने रहे। वो एक अनुभवी राजनेता हैं। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)