होम भाजपा की योजनाओं में केवल आरएसएस का एजेंडा, अखिलेश का राज्यपाल के अभिभाषण पर निशाना

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 23, 2022 09:59 PM

भाजपा की योजनाओं में केवल आरएसएस का एजेंडा, अखिलेश का राज्यपाल के अभिभाषण पर निशाना

भाजपा की योजनाओं में केवल आरएसएस का एजेंडा, अखिलेश का राज्यपाल के अभिभाषण पर निशाना

भाजपा की योजनाओं में केवल आरएसएस का एजेंडा, अखिलेश का राज्यपाल के अभिभाषण पर निशाना

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है कि राज्य विधानमण्डल के समक्ष राज्यपाल ने जो अभिभाषण पढ़ा उसमें न तो कुछ नयापन है और न ही उसमें प्रदेश के विकास की कोई मंशा ही दिखाई देती है। सच तो यह है कि भाजपा सरकार की योजनाओं में भी आरएसएस के एजेण्डा की झलक दिखाई देती है। एक खास समुदाय के प्रति उपेक्षा का भाव इसमें जाहिर है। 
अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार कुछ कहे पर जनता को सब सच्चाई मालूम है कि भाजपा सरकार ने पिछले पांच साल नाम और पत्थर बदलने में लगा दिए जबकि आज भी वह जनहित की ठोस योजनाओं की प्रस्तुति से वंचित है। नामों में कुछ हेरफेर के साथ राज्य सरकार ने जो योजनाएं पेश की है वे सामान्यतया वही है जिनका प्रारम्भ समाजवादी सरकार में हुआ था।
चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में नया कुछ करने के बजाय समाजवादी सरकार के कामों को ही गिना दिया गया है। एक भी यूनिट बिजली का उत्पादन न करने वाली भाजपा सरकार में लोग बिजली कटौती के चलते अंधेरे और भीषण तपिश में जीने को मजबूर है। राज्यपाल के अभिभाषण में किसानों, नौजवानों को गुमराह ही किया है। किसान की फसल औने पौने दाम पर बिक रही है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)