होम आम जनता को बड़ी राहत, पेट्रोल 9.5 रुपए और डीजल 7 रुपए हुआ सस्ता

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 21, 2022 09:57 PM

आम जनता को बड़ी राहत, पेट्रोल 9.5 रुपए और डीजल 7 रुपए हुआ सस्ता

आम जनता को बड़ी राहत, पेट्रोल 9.5 रुपए और डीजल 7 रुपए हुआ सस्ता

आम जनता को बड़ी राहत, पेट्रोल 9.5 रुपए और डीजल 7 रुपए हुआ सस्ता

केंद्र सरकार ने शनिवार को आम जनता को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल पर क्रमश: 8 और 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी कम कर दिया है। इसके बाद पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 7 रुपए प्रति लीटर कम हो जाएगी।


इसके अलावा केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 9 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को 200 रुपये प्रति गैस सिलेंडर (12 सिलेंडर तक) की सब्सिडी देने का ऐलान किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इससे हमारी माताओं और बहनों को मदद मिलेगी।

अभी क्या है रेट: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 96.67 रुपये प्रति लीटर है। हालांकि, अब उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद दिल्ली में रविवार को पेट्रोल की अनुमानित कीमत 95.91 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। वहीं, डीजल की बात करें तो अनुमानित कीमत 89.67 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी।

हो रहा था विरोध: दरअसल, पिछले कुछ महीनों में पेट्रोल एवं डीजल की कीमतें बढ़ने के अलावा रसोई गैस की कीमतें भी लगातार बढ़ी हैं। इसकी वजह से लोगों के बजट पर बुरा असर पड़ रहा था। इसको देखते हुए तमाम जानकार एवं विपक्षी दल ईंधन कीमतों में कटौती की मांग कर रहे थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)