होम यूपी के राशन कार्ड धारकों को अगले महीने से गेहूं की जगह मिलेगा चावल, जानें वजह

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 9, 2022 08:14 PM

यूपी के राशन कार्ड धारकों को अगले महीने से गेहूं की जगह मिलेगा चावल, जानें वजह

यूपी के राशन कार्ड धारकों को अगले महीने से गेहूं की जगह मिलेगा चावल, जानें वजह

यूपी के राशन कार्ड धारकों को अगले महीने से गेहूं की जगह मिलेगा चावल, जानें वजह

गेहूं की सरकारी खरीद में आई गिरावट के कारण केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) में यूपी को गेहूं आवंटित नहीं किया है। माना जा रहा है कि राशन कार्ड धारकों को अगले महीने से गेहूं के बदले चावल दिया जाएगा। अभी तक तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल दिया जा रहा था।  केंद्र सरकार ने गेहूं के आवंटन के कोटे में संशोधन किया गया है। बिहार, केरल और उत्तर प्रदेश को पीएमजीकेएवाई योजना के तहत गेहूं नहीं दिया गया है। इसकी भरपाई चावल से की जाएगी। यूपी में मौजूद गेहूं के स्टॉक को देखते हुए राज्य सरकार एक किलो गेहूं के साथ चार किलो चावल दे सकती है या फिर पूरा पांच किलो चावल ही दिया जाए, इस पर विचार चल रहा है।  केंद्र सरकार की तरफ से सितम्बर महीने तक के लिए यह संशोधन किया गया है। प्रदेश के करीब 15 करोड़ से अधिक लाभार्थियों पर इसका असर पड़ेगा। वहीं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत दिए जाने वाले राशन पर अभी बातचीत चल रही है कि इसमें गेहूं की जगह चावल दिया जाए या फिर कोटे में थोड़ा संशोधन किया जाए। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)