होम कल से दौड़ेंगी लखनऊ से दिल्ली के बीच डबल डेकर ट्रेन, जानें शेड्यूल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 9, 2022 08:11 PM

कल से दौड़ेंगी लखनऊ से दिल्ली के बीच डबल डेकर ट्रेन, जानें शेड्यूल

कल से दौड़ेंगी लखनऊ से दिल्ली के बीच डबल डेकर ट्रेन, जानें शेड्यूल

कल से दौड़ेंगी लखनऊ से दिल्ली के बीच डबल डेकर ट्रेन, जानें शेड्यूल

लखनऊ जंक्शन से आनन्द विहार दिल्ली के बीच चलने वाली डबल डेकर पिछले तीन साल से ग्रीन सिग्नल के इंतजार में खड़ी है। यह ट्रेन एक बार फिर 10 मई से पटरी पर दौड़ती नजर आएगी। रेलवे बोर्ड ने एसी डबल डेकर ट्रेन को सप्ताह में छह दिन के बजाए चार दिन चलेंगी। इस ट्रेनों में सीटों का आरक्षण शुरू गया। इस ट्रेन के संचालन से गोमती एक्सप्रेस, तेजस एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव कम होगा। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। ट्रेन नंबर-12583 डबल डेकर ट्रेन 10 मई से सप्ताह में चार दिन मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित होगी। लखनऊ जंक्शन से डबल डेकर ट्रेन सुबह 4:55 बजे रवाना होकर बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद होते हुए दोपहर 12:55 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नम्बर 12584 डबल डेकर 10 मई से मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार दोपहर 2:05 आनंद विहार से रवाना होकर लखनऊ जंक्शन रात 10:30 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसी चेयर कार की आठ तथा जनरेटर सह लगेज यान के दो कोच सहित कुल 10 कोच लगाये जायेंगे। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)