होम अखिलेश का आरोप, जाति और धर्म के आधार कर काम कर रही यूपी सरकार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 9, 2022 07:57 PM

अखिलेश का आरोप, जाति और धर्म के आधार कर काम कर रही यूपी सरकार

अखिलेश का आरोप, जाति और धर्म के आधार कर काम कर रही यूपी सरकार

अखिलेश का आरोप, जाति और धर्म के आधार कर काम कर रही यूपी सरकार

विभिन्न आरोपों में वाराणसी जेल में बंद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुलाकात की। उनसे मिलने के बाद अखिलेश ने पत्रकारों से कहा कि यूपी सरकार भेदभाव कर रही है और जाति और धर्म के आधार पर काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो कार्यकर्ता रोजे में उपवास पर थे उन्हें जेल भेज दिया और उन्हें अपनी ईद जेल में मनानी पड़ी। सपा नेता ने भरोसा दिया कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हैं और उन्हें हर संभव कानूनी सहायता प्रदान की जाएगी।इससे पहले, अखिलेश ने चंदौली कांड में पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए दावा किया कि पुलिस की पिटाई से ही युवती की मौत हुई है। चंदौली में युवती के परिजनों से मिलने पहुंचे अखिलेश ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि क्या कोई कल्पना कर सकता है कि पुलिस दबिश (छापे) के बहाने दबंग बनकर दिखाएगी। अखिलेश ने सवाल उठाया कि पुलिस को किसी भी घर में घुसकर मारपीट करने का अधिकारी किसने दिया। किस कानून के तहत, उसे (पुलिस को) लोगों को पीटने का अधिकार मिला।

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि वह (चंदौली की युवती) पुलिस की पिटाई के कारण मर गई। उन्होंने हत्या के आरोप में भादंसं की धारा 302 (हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। अखिलेश ने कहा कि पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाए और उन्हें जेल भेजा जाए। आपको बता दें कि बीते 1 मई को चंदौली में पुलिस की छापेमारी के दौरान एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी जिसके बाद छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया था। परिवार वालों ने आरोप लगाया था कि युवती के साथ दुष्कर्म किया गया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)