होम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शहीदों के परिजनों का सम्मान करेंगे सीएम योगी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 9, 2022 08:00 PM

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शहीदों के परिजनों का सम्मान करेंगे सीएम योगी

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शहीदों के परिजनों का सम्मान करेंगे सीएम योगी

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शहीदों के परिजनों का सम्मान करेंगे सीएम योगी

क्रांति दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को क्रांति धरा मेरठ में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शहीदों के परिजनों का सम्मान करेंगे। यह पहला अवसर है जब क्रांतिकारियों के सम्मान में पहली बार कोई मुख्यमंत्री मेरठ पहुंच रहा है। 1857 की क्रांति के 165 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में क्रांति धरा पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। सीएम योगी राजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय और विक्टोरिया पार्क में क्रांति दिवस पर आयोजित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। साथ ही मंडल के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। 


इसके अलावा वह निर्माणाधीन ट्रांजिट हास्टल, आरआरटीएस परियोजना और इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सस्टिम का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान सीएम योगी क्रांतिकारी नायक और 1857 की क्रांति के अग्रदूत शहीद कोतवाल धन सिंह गुर्जर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। अमर जवान ज्योति, शहीद मंगल पांडेय और शहीद स्मारक स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। सीएम योगी अपने पहले कार्यकाल में मार्च 2017 में सरकार बनने के बाद 9 मई को मेरठ पहुंचे थे। उस समय भी उन्होंने शहीद स्मारक जाकर क्रांति के अमर बलिदानियों को पुष्पांजलि अर्पित की थी। इस बार वह क्रांति दिवस पर क्रांति के अमर बलिदानियों को न फिर से नमन करने जा रहे हैं, बल्कि इस अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा भी लेंगे।

करीब साढ़े चार घंटे का सीएम योगी का मेरठ प्रवास जिले के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इस दौरान सीएम विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। इसमें 861 करोड़ की सात परियोजनाओं का शिलान्यास और 5810 करोड़ की लागत की 11 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा मंडलीय समीक्षा बैठक में मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर और बागपत जिले के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा भी करेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)