होम सत्यपाल मलिक बोले- सरकार ने पूरा नहीं किया किसानों से किया वादा, MSP पर बने कानून
सत्यपाल मलिक बोले- सरकार ने पूरा नहीं किया किसानों से किया वादा, MSP पर बने कानून
मेघालय के गवर्नर सत्यपाल मलिक ने कहा है कि सरकार ने पिछले साल दिसंबर में किसानों से जो वादा किया था उसे अभी तक पूरा नहीं किया है। MSP यानी मिनिमम सपोर्ट प्राइज की वकालत करते हुए सत्यपाल मलिक ने कहा कि सरकार को एमएसपी पर कानून बनाना चाहिए। यही नहीं, सत्यपाल मलिक ने ये भी कहा कि किसानों ने दिल्ली की सीमाओं पर अपना धरना खत्म किया है लेकिन उनका आंदोलन अब भी जारी है। सत्यपाल मलिक किसान आंदोलन के समय भी सरकार के खिलाफ जाकर उनके पक्ष में बोलते रहे हैं।
सरकार ने पूरा नहीं किया वादा
रविवार शाम पत्रकारों से बात करते हुए सत्यपाल मलिक ने कहा- सरकार ने किसानों से जो वादा किया था उसे अभी तक पूरा नहीं किया है। सरकार को इस मुद्दे को सुलझाने के लिए एमएसपी पर कानून लाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों ने सिर्फ अपना धरना खत्म किया है लेकिन उनका आंदोलन अब भी जारी है। गौरतलब है कि नवंबर 2020 में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब और हरियाणा के हजारों किसानों ने दिल्ली के बार्डरों पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। एक साल से ज्यादा चले धरना प्रदर्शन के बाद आखिरकार पीएम नरेंद्र मोदी को तीनों कानून वापस लेना पड़ा था, तब कहीं जाकर किसानों ने अपना धरना प्रदर्शन खत्म किया था।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।