होम काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापी मस्जिद विवाद: श्रृंगार गौरी केस से वादी राखी सिंह वापस लेंगी नाम

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 9, 2022 08:07 PM

काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापी मस्जिद विवाद: श्रृंगार गौरी केस से वादी राखी सिंह वापस लेंगी नाम

काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापी मस्जिद विवाद: श्रृंगार गौरी केस से वादी राखी सिंह वापस लेंगी नाम

काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापी मस्जिद विवाद: श्रृंगार गौरी केस से वादी राखी सिंह वापस लेंगी नाम

ज्ञानवापी प्रकरण में श्रृंगार गौरी के दर्शन-पूजन और विग्रहों को मुक्त करने के संबंध में सिविल जज की अदालत में चल रहे मुकदमे की वादी दिल्ली की राखी सिंह ने अपना नाम वापस लेने का निर्णय लिया है। रविवार को पॉवर ऑफ अटार्नी के रूप में राखी के चाचा व विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रमुख जितेंद्र सिंह बिसेन ने यह जानकारी दी है।इस घोषणा के बाद मुकदमे की चार अन्य वादी महिलाओं ने कहा है कि वे अंतिम दम तक मुकदमा लड़ेंगी। वहीं, वादी पक्ष के अधिवक्ता व सुप्रीम कोर्ट के वकील हरिशंकर जैन ने कहा, राखी सिंह के हटने से मुकदमे पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मुकदमे की कार्यवाही जारी रहेगी। जितेंद्र सिंह बिसेन ने केस वापसी का स्पष्ट कारण नहीं बताया। कहा कि कभी-कभी समय की जरूरत के हिसाब से निर्णय लेना पड़ता है।9 मई की सुनवाई से पूर्व वह कोर्ट को मुकदमा से हटने की जानकारी दे देंगे। दिल्ली की राखी सिंह, लक्ष्मी देवी, मंजू व्यास, सीता साहू, रेखा पाठक ने 18 अगस्त 2021 को संयुक्त रूप से सिविल जज रवि कुमार दिवाकर की अदालत में याचिका दायर की थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)