होम सीएम योगी का आदेश : ज्यादा कोरोना केस वाले शहरों में मास्क को लेकर करें सख्ती

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 9, 2022 08:03 PM

सीएम योगी का आदेश : ज्यादा कोरोना केस वाले शहरों में मास्क को लेकर करें सख्ती

सीएम योगी का आदेश : ज्यादा कोरोना केस वाले शहरों में मास्क को लेकर करें सख्ती

सीएम योगी का आदेश : ज्यादा कोरोना केस वाले शहरों में मास्क को लेकर करें सख्ती

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को टीम 09 की बैठक में अधिकारियों को प्रदेश में कोविड टेस्ट की संख्या बढ़ाये जाने के निर्देश दिए।सीएम को बताया गया कि पिछले 48 घंटे में पूरे प्रदेश में 305 नए केस की पुष्टि हुई, जिसमें गौतमबुद्ध नगर में 124, गाजियाबाद में 41, लखनऊ में 23, आगरा में 20 नए केस शामिल हैं। इसी अवधि 771 लोग स्वस्थ भी हुए। हमीरपुर और ललितपुर में भी दहाई अंक में नए केस की पुष्टि हुई है। सीएम ने कहा कि इनके कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और ट्रैवल हिस्ट्री का आकलन भी किया जाए। जिन जिलों में केस अधिक मिल रहे हैं वहां सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाया जाना अनिवार्य कर दिया है। इसका प्रभावी अनुपालन कराया जाए। 
तेज करें बच्चों का टीकाकरण
प्रदेश में अब तक कोविड टीके की 31 करोड़ 76 लाख डोज लगाई जा चुकी है। जबकि 11 करोड़ 21 लाख से अधिक कोविड टेस्ट भी किए जा चुके हैं। 18+ आयु की पूरी आबादी को टीके की कम से कम एक डोज लग चुकी है, जबकि 89% वयस्क लोगों को दोनों खुराक मिल चुकी है। 15 से 17 आयु वर्ग में 95.74% से अधिक किशोरों को पहली खुराक मिल चुकी है और 69.17% किशोरों को दोनों डोज लग चुकी है। 12 से 14 आयु वर्ग में 68% से अधिक बच्चे टीकाकवर पा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि बच्चों के टीकाकरण और वयस्कों के बूस्टर डोज लगाए जाने को और तेज किए जाने की जरूरत है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)