होम नवनीत राणा ने संजय राउत को बता दिया पोपट, बोलीं- FIR दर्ज करवाऊंगी

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 9, 2022 07:49 PM

नवनीत राणा ने संजय राउत को बता दिया पोपट, बोलीं- FIR दर्ज करवाऊंगी

नवनीत राणा ने संजय राउत को बता दिया पोपट, बोलीं- FIR दर्ज करवाऊंगी

नवनीत राणा ने संजय राउत को बता दिया पोपट, बोलीं- FIR दर्ज करवाऊंगी

महाराष्ट्र की निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने शिवसेना नेता संजय राउत को 'पोपट' कहा है। उन्होंने कहा कि वह संजय राउत के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएंगी। न्यूज एजेंसी एएनाई के मुताबिक नवनीत राणा ने कहा कि उन्हें एक नेता लगातार धमकी दे रहा है और गुंडों जैसी हरकत कर रहा है। 
नवनीत राणा ने कहा, 'संजय राउत को महाराष्ट्र में पोपट के नाम से जाना जाता है। उन्होंने मुझे 20 फीट नीचे दफनाने की धमकी दी थी। ऐसी भाषा बोलने के लिए मैं पोपट के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाऊंगी। मैं खुद पुलिस स्टेशन जाऊंगी और एफआईआर दर्ज करवाऊंगी। ' बता दें कि एक दिन पहले ही मुंबई सेशन कोर्ट ने राणा दंपती के खिलाफ नोटिस जारी करके पूछा है कि उनकी जमानत आखिर क्यों न कैंसल कर दी जाए। 
कोर्ट ने कहा है कि वे दोनों जमानत की शर्तों का उल्लंघन कर रहे हैं। खार पुलिस की तरफ से सरकारी वकील प्रदीप घराट ने कोर्ट में याचिका दायर की है। उनका कहना है कि सेशन कोर्ट द्वारा दोनों पर लगाई गई शर्तों का उल्लंघन किया जा रहा है। घराट ने इस बात को भी स्पष्ट किया कि महाराष्ट्र सरकार ने दोनों की जमानत रद्द करने को लेकर याचिका दायर की है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)