होम चुनावी नतीजों में 1 से 11 हुए संजय निषाद, बोले- मोदी ने हमें राम की तरह गले लगाया
चुनावी नतीजों में 1 से 11 हुए संजय निषाद, बोले- मोदी ने हमें राम की तरह गले लगाया
उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव संपन्न हो गए हैं। उसके नतीजे भी आ गए हैं। भाजपा गठबंधन ने 273 सीटों पर अपना कब्जा जमाया है। अपना दल (सोनेलाल) और निषाद पार्टी से गठबंधन किया था। बात अगर निषाद पार्टी की करें तो इस चुनाव में उसे 11 सीटों पर सफलता मिली है। भाजपा के साथ मिलकर पार्टी ने कुल 16 उम्मीदवार उतारे थे। 10 सीटों पर उम्मीदवार निषाद पार्टी के सिंबल पर थे जबकि 6 सीटों पर उम्मीदवार भाजपा के सिंबल पर लड़ रहे थे। अपने सिंबल पर निषाद पार्टी के 10 में से 6 प्रत्याशी जीते जबकि बीजेपी के सिंबल पर निषाद पार्टी के 5 उम्मीदवार जीते। ऐसे में कुल 11 उम्मीदवार निषाद पार्टी के होते हैं। निषाद पार्टी ने भाजपा के साथ गठबंधन किया था। यह चुनाव निषाद पार्टी के लिए किसी बड़ी कामयाबी से कम नहीं है। उत्तर प्रदेश में निषादों का वोट काफी मायने रखता है। संजय निषाद ने भावनात्मक होते हुए कहा कि जिस तरीके से भगवान राम ने निषादराज को गले लगाया था, ठीक उसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुझे गले लगाया है। राम राज्य की स्थापना के लिए और अपनी सरकारों के रावण राज को दूर करने के लिए जनता ने हमें आशीर्वाद दिया है। संजय निषाद ने कहा कि लोग कहते हैं कि भाजपा जिसे अपनाती है उसे आगे बढ़ने नहीं देती है। लेकिन ऐसा नहीं है। भाजपा ने तन-मन और धन से मेरा साथ दिया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।