होम जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों से पहले तेजी से बढ़ रही है भाजपा की ताकत

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 12, 2022 10:27 PM

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों से पहले तेजी से बढ़ रही है भाजपा की ताकत

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों से पहले तेजी से बढ़ रही है भाजपा की ताकत

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों से पहले तेजी से बढ़ रही है भाजपा की ताकत

जम्मू-कश्मीर में भाजपा अपने संगठन के विस्तार में लगी हुई है और समाज के विभिन्न तबकों के लोग पार्टी में शामिल होकर उसे मजबूती भी प्रदान कर रहे हैं। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में परिसीमन आयोग अपनी रिपोर्ट दे ही चुका है ऐसे में देखना होगा कि इसको पूर्ण रूप से लागू कर कब यहां विधानसभा चुनाव कराये जाते हैं। जहां तक चुनावी तैयारी की बात है तो भाजपा उसमें कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती इसीलिए केंद्रीय मंत्रियों के भी प्रदेश में लगातार दौरे हो रहे हैं। केंद्र की योजनाओं का लाभ केंद्र शासित प्रदेश की जनता को मिल सके इसके लिए उपराज्यपाल प्रशासन भी मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। इस बदले माहौल को भांप कर भाजपा में शामिल होने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ रही है।इसी क्रम में शनिवार को उड़ी सेक्टर के बीडीसी अध्यक्ष राजा गुलाम मोहम्मद खान और बीडीसी उपाध्यक्ष इरशाद अहम खान, सरपंच लतीफ खान और इलाके की कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियों ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र रैना की उपस्थिति में पार्टी का दामन थामा। इन नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए भाजपा अध्यक्ष रैना ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस, कांग्रेस और पीडीपी जैसी पार्टियों ने सिर्फ सत्ता का आनंद लिया लेकिन पहाड़ी लोगों के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र पर आगे बढ़ती रहेगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)