होम झारखंड में कमल खिलाने की तैयारी में BJP! नितिन नबीन ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना, घुसपैठियों को लेकर भी घेरा

समाचारदेशराजनीति Alert Star Digital Team Oct 24, 2026 06:34 PM

झारखंड में कमल खिलाने की तैयारी में BJP! नितिन नबीन ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना, घुसपैठियों को लेकर भी घेरा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने झारखंड में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से राज्य में संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

झारखंड में कमल खिलाने की तैयारी में BJP! नितिन नबीन ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना, घुसपैठियों को लेकर भी घेरा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने झारखंड में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से राज्य में संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने झारखंड को अपनी जन्मभूमि बताते हुए यहां से अपने जुड़ाव का जिक्र किया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, भाजपा की चुनावी रणनीति और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस, राहुल गांधी और विपक्ष पर भी तीखे आरोप लगाए।

झारखंड को लेकर क्या बोले BJP अध्यक्ष नितिन नबीन?

नितिन नबीन ने झारखंड को अपनी जन्मभूमि बताते हुए कहा, "आज का दिन मेरे लिए विशेष दिन है, क्योंकि झारखंड मेरा जन्मस्थान है. मेरी शिक्षा का भी बहुत बड़ा समय इस झारखंड प्रदेश में बीता है. इसलिए इस भूमि पर आकर किसी भी कार्यक्रम में सम्मिलित होना. मेरे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है."

भाजपा अध्यक्ष ने प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों और कार्यकर्ताओं से नए उत्साह के साथ पार्टी के लिए काम करने की अपील की। उन्होंने कहा, "इस प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों से कहना चाहूंगा कि हम सभी को एक उत्साह के साथ, नए उमंग के साथ झारखंड का ख्याल रखना है. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जिस प्रकार पूरे देश में भाजपा का विस्तार हो रहा है, जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जो जनता में स्वीकार्यता है, जो विश्वास का माहौल बना है, उसे झारखंड में भी और मजबूती से आगे बढ़ाना है."

'अटल जी ने बनाया झारखंड', बिहार विभाजन का किया जिक्र

झारखंड के गठन और भाजपा के पुराने राजनीतिक आधार का उल्लेख करते हुए नितिन नबीन ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया। उन्होंने कहा, "जब बिहार-झारखंड एक था, तो उस समय भी भाजपा की जड़ें यहां अधिक मजबूत थी. जब भाजपा बिहार में बढ़ रही थी, तो उसकी शुरूआत इसी झारखंड की पवित्र भूमि से पहले हुई थी. इसलिए हमें संकल्प लेना है कि झारखंड को आगे बढ़ाने के लिए हमें कमर कसना है. जिस राज्य की स्थापना हमारे श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने की है, इस राज्य को बनाया हमने है, आगे बढ़ाया हमने है. इसलिए इस संकल्प को हमें आगे लेकर जाना है."

उन्होंने कार्यकर्ताओं से झारखंड के विकास और पार्टी के विस्तार के लिए पूरी ताकत से जुटने की अपील की। उनके संबोधन में राज्य में भाजपा की राजनीतिक स्थिति मजबूत करने और संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय रखने पर विशेष जोर रहा।

'झारखंड में कमल खिलाने के लिए तैयार हैं कार्यकर्ता'

भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के प्रयासों की तारीफ करते हुए पश्चिम बंगाल के चुनाव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "हमारा सौभाग्य है कि हमें ऐसा नेतृत्व मिला, जिस नेतृत्व ने भाजपा को ही नहीं, भारत को ही नहीं, बल्कि पूरा विश्व को दिशा देने का काम किया. अभी हाल ही में पश्चिम बंगाल का चुनाव हुआ, विपरीत परिस्थितियों में भी वहां के भाजपा कार्यकर्ताओं ने संघर्ष किया और पीएम श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हमने बंगाल में चुनाव जीतकर उस संकल्प को पूरा करने का काम किया. आज भाजपा का काम, भाजपा का विचार और भाजपा का नेतृत्व झारखंड के हर कोने में मौजूद है. केवल हमें इसके लिए समय देने की आवश्यकता है. मुझे पूरा विश्वास है कि भाजपा के कार्यकर्ता झारखंड में कमल खिलाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं."

उन्होंने कार्यकर्ताओं से राज्य के हर क्षेत्र में पार्टी की विचारधारा और केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

भारत के विकास को लेकर विपक्ष पर निशाना

नितिन नबीन ने वैश्विक परिस्थितियों और भारत की आर्थिक स्थिति का जिक्र करते हुए विपक्ष पर देश की प्रगति में बाधा डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "आज पूरे विश्व स्तर अलग-अलग प्रकार की घटना घट रही है, इस अस्थिरता के दौर में भारत एकमात्र ऐसा देश है. जो अपनी आर्थिक स्थिति को उसी गति में बनाए हुए है. जैसे पहले थे. ये कही न कही संभव हुआ है तो आपके 'नेतृत्वकर्ता श्री नरेंद्र मोदी जी' की वजह से. लेकिन कई ऐसे मित्र हैं, जिसको भारत की प्रगति, भारत का विकास की जो गति है वो पच नहीं रही. उनको लगता है कि भारत की इस गति को कैसे रोके, तो कुछ लोग भारत के अंदर रह कर और कुछ लोग भारत के बाहर रहकर इस गति को रोकने में लगे है. लेकिन इस देश की 140 करोड़ जनता को नरेंद्र मोदी से उम्मीद है, 140 करोड़ देश की जनता मोदी जी के साथ ही आगे बढ़ना चाहती है और ये कही न कही हमलोगो के लिए वरदान है."

भाजपा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को भारत की आर्थिक प्रगति का श्रेय दिया और कहा कि देश की जनता को उनसे काफी उम्मीदें हैं।

संविधान और लोकतंत्र के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा

नितिन नबीन ने संवैधानिक संस्थाओं और लोकतंत्र को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "आज इस देश में चर्चा होती है, संवैधानिक संस्थानों को चुनौती देने का प्रयास किया जा रहा है, लोकतंत्र को चुनौती देने का प्रयास किया जा रहा है. लेकिन जो संविधान की दुहाई देते है, संविधान के पन्नों को सबसे ज्यादा तार-तार उसी कांग्रेस पार्टी ने ही किया है. हमने देखा है देश के कई राज्यों में राष्ट्रपति शासन लगा देना इनका काम था. कांग्रेस ने संविधान से नहीं अपने परिवार के हिसाब से पूरे देश को चलाने का प्रयास किया. आज वो हमें लोकतंत्र की दुहाई देने की बात करते है जिसने सिर्फ लोकतंत्र का हनन किया हो."

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ अपने राजनीतिक हितों के अनुसार व्यवहार किया है। भाजपा अध्यक्ष ने विपक्ष के संविधान संबंधी बयानों पर भी सवाल उठाए।

राहुल गांधी और कांग्रेस पर घुसपैठियों को बचाने का आरोप

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के मुद्दे पर भी नितिन नबीन ने कांग्रेस और राहुल गांधी को घेरा। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी चुनाव आयोग और SIR पर सवाल उठाते हैं. मैं राहुल गांधी और कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि जब मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति दर्ज कराने के लिए पूरा समय दिया जाता है, तो कांग्रेस के कितने कार्यकर्ताओं ने इस प्रक्रिया के तहत शिकायत दर्ज कराई? दरअसल, इनको देश की जनता की कोई चिंता नहीं है, इन्हें सिर्फ घुसपैठियों को बचाने की चिंता है."

उन्होंने आगे कहा, "इन लोगों ने आज देश में पूरी तरह से आरजकता का माहौल बनाने का प्रयास किया और इसके लिए उन्हें ताकत जो देश के अंदर से मिल रही है, वो तो मिल ही रही है, लेकिन उससे ज्यादा इन्हें देश के बाहर से मिल रही है."

नितिन नबीन ने इस तरह अपने संबोधन में झारखंड में भाजपा संगठन को मजबूत करने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का समर्थन करने और कांग्रेस की राजनीति पर सवाल उठाने जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उनके भाषण का मुख्य संदेश कार्यकर्ताओं को सक्रिय करते हुए राज्य में पार्टी के राजनीतिक आधार को और विस्तार देने पर केंद्रित रहा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)