होम UP की नई सरकार में हो सकते हैं 4 डिप्टी CM, खाकी वर्दी वालों को मंत्रिमंडल में किया जा सकता है शामिल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 12, 2022 10:02 PM

UP की नई सरकार में हो सकते हैं 4 डिप्टी CM, खाकी वर्दी वालों को मंत्रिमंडल में किया जा सकता है शामिल

UP की नई सरकार में हो सकते हैं 4 डिप्टी CM, खाकी वर्दी वालों को मंत्रिमंडल में किया जा सकता है शामिल

UP की नई सरकार में हो सकते हैं 4 डिप्टी CM, खाकी वर्दी वालों को मंत्रिमंडल में किया जा सकता है शामिल

 उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से 273 पर भाजपा ने क़ब्ज़ा करते हुए सभी को चौंका दिया। इसी के साथ अब सरकार बनाने की कवायद शुरू हो चुकी है। क़रीब 3 दशक बाद किसी पार्टी ने दोबारा सत्ता हासिल की है। ऐसे में भाजपा ने योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि भाजपा 20 मार्च के बाद कभी भी नई सरकार का गठन कर सकती है। 

बनाए जा सकते हैं चार डिप्टी सीएम

सियासी गलियारों में चर्चा है कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली नई सरकार में चार डिप्टी सीएम हो सकते हैं। इन 4 डिप्टी सीएम में तीन नए चेहरों को जगह मिलने की संभावना है। चर्चा है कि 4 में से एकमात्र डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या होंगे जिन्हें फिर से मौका दिया जा सकता है। इसके अलावा बेबी रानी मोर्य, स्वतंत्र देव सिंह, ब्रजेश पाठक को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है।

क्या दिनेश शर्मा को नहीं मिलेगी जगह ?

सियासी गलियारों में दिनेश शर्मा के नाम पर भी चर्चा हो रही है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या दिनेश शर्मा को योगी मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलेगी। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दिनेश शर्मा को योगी मंत्रिमंडल के स्थान पर संगठन में कोई बड़ी ज़िम्मेदारी मिल सकती है। हालांकि इसकी कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। 

मंत्रिमंडल में नए चेहरों को मिल सकती है जगह

कयास लगाए जा रहे हैं कि योगी मंत्रिमंडल में नए विधायकों को जगह मिल सकती है। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह का नाम भी शामिल है। इसके अतिरिक्त खाकी वर्दी वालों को भी जगह मिलने की संभावना है। जिनमें असीम अरुण और राजेश्वर सिंह शामिल हैं। आपको बता दें कि राजेश्वर सिंह लखनऊ कि सरोजनी नगर सीट से तो असीम अरुण कन्नौज सदर सीट से चुनाव जीतकर विधायक बने हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)