होम फाफ डु प्लेसिस होंगे RCB के कप्तान, विराट कोहली की जगह संभालेंगे टीम की कमान
फाफ डु प्लेसिस होंगे RCB के कप्तान, विराट कोहली की जगह संभालेंगे टीम की कमान
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। आईपीएल 2022 के सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से फाफ डु प्लेसिस कप्तान होंगे। शनिवार को एक मेगा इवेंट के अवसर पर नए कप्तान के नाम का ऐलान किया गया। साथ ही साथ आरसीबी की टीम अब नई जर्सी में भी दिखाई देगी। अभी तक विराट कोहली इस टीम की कमान संभाल रहे थे। हालांकि उन्होंने पिछले साल कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। आईपीएल ऑक्शन में आरसीबी की ओर से फाफ डू प्लेसिस पर बड़ा दांव लगाया गया था। इसके बाद से यह कहा जा रहा था कि इन्हें आरसीबी का कप्तान बनाया जा सकता है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में मेगा ऑप्शन में फाफ डु प्लेसिस को 7 करोड़ रुपए में खरीदा था। इससे पहले आरसीबी की ओर से एबी डिविलियर्स को टीम के मेंटर के रूप में जोड़ने का ऐलान कर दिया गया था। आपको यह भी बता दें कि फाफ डु प्लेसिस और एबी डिविलियर्स बहुत अच्छे दोस्त भी हैं। फाफ डू प्लेसिस को कप्तान बनाए जाने के बाद खुद विराट कोहली ने भी अपनी प्रसन्नता व्यक्त की है और कहा है कि उनसे मेरा संबंध बहुत ही बेहतर रहा है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।