होम पंजाब के बाद हिमाचल पर AAP की नजर, सत्येंद्र जैन बोले- सभी 68 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव और बनाएंगे सरकार
पंजाब के बाद हिमाचल पर AAP की नजर, सत्येंद्र जैन बोले- सभी 68 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव और बनाएंगे सरकार
पंजाब में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद आम आदमी पार्टी ने शनिवार को बड़ा ऐलान किया। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और पार्टी नेता सत्येंद्र जैन ने कहा कि पंजाब के बाद अब हिमाचल प्रदेश की बारी है। हम आगामी विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। इसी के तहत सत्येंद्र जैन ने शिमला में रोड शो किया।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश समेत पांचों राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत लगाई, जिसका उन्हें काफी फायदा भी हुआ। पंजाब में तो आम आदमी पार्टी ने 117 में से 92 सीटों पर कब्जा किया और अब 16 मार्च को सरकार बनाने वाली है। इसके अलावा गोवा में पार्टी को 2 सीटों पर जीत मिली है।
पंजाब के बाद हिमाचल पर नजर
आम आदमी पार्टी ने साफ कर दिया है कि आगामी हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सभी 68 सीटों पर पार्टी अपने उम्मीदवार उतारने वाली है। ऐसे में सत्येंद्र जैन ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए शिमला में रोड शो किया। सत्येंद्र जैन ने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी सरकार बनाएगी। यहां पर स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था खराब स्थिति में है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।