होम उत्तर प्रदेश चुनावों को लेकर निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, 10 फरवरी से 7 मार्च तक एग्जिट पोल पर लगाई रोक

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 29, 2022 09:42 PM

उत्तर प्रदेश चुनावों को लेकर निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, 10 फरवरी से 7 मार्च तक एग्जिट पोल पर लगाई रोक

उत्तर प्रदेश चुनावों को लेकर निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, 10 फरवरी से 7 मार्च तक एग्जिट पोल पर लगाई रोक

उत्तर प्रदेश चुनावों को लेकर निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, 10 फरवरी से 7 मार्च तक एग्जिट पोल पर लगाई रोक

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश को लेकर दिखाए जाने वाले एग्जिट पोल पर 10 फरवरी की सुबह 7 बजे से लेकर 7 मार्च की शाम 6 बजकर 30 मिनट तक रोक रहेगी। इस दौरान एग्जिट पोल को न तो प्रिंट माध्यम से और न ही इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से प्रसारित किया जा सकता है। अगर कोई व्यक्ति राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश का उल्लंघन करता है तो उसे 2 साल तक की सजा हो सकती है और उस पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होने वाला है। पहले चरण में 10 फरवरी को 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान होगा। इसमें शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बुलंदशहर जिले प्रमुख हैं। जबकि दूसरे चरण में 14 फरवरी को 9 जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इसके बाद क्रमश: 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)