होम शाहजहांपुर में बोले जे पी नड्डा अखिलेश ने आतंकियों के केस को ड्राप करने का किया था काम
शाहजहांपुर में बोले जे पी नड्डा अखिलेश ने आतंकियों के केस को ड्राप करने का किया था काम
शाहजहांपुर।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हेलीकॉप्टर द्वारा पुलिस लाइन पहुंचे। वहां पर पहले से मौजूद शाहजहांपुर की शहर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कुमार खन्ना एवं सांसद अरुण कुमार सागर, कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद तथा पार्टी के अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका बुके देकर स्वागत किया। स्वागत के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष सीधे भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पहुंचे और वहां पर उपस्थित भाजपा प्रत्याशियों एवं पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने जीतने का गुरु मंत्र देने के साथ पार्टी की नीतियों तथा योगी सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बारे में विशेष तौर से बताया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने करीब 1 घंटे से ऊपर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने भारत की राजनीति की संस्कृति बदल डाली है। पहले जो लोग जाति के नाम पर वोट मांगते थे, वो लोग भी आजकल विकास की बात करने लगे हैं। ये उनकी इच्छा नहीं बल्कि मजबूरी है। उन्होंने कहा कि आपके ध्यान में होगा कि हमारे कुछ विरोधी जेल से पर्चा भर रहे हैं। ये इनकीं पुरानी दोस्ती है। क्या मजबूरी है कि आज उनको इन्होंने प्रत्याशी बनाया है। आधे जेल से लड़ रहे हैं और आधे बेल पर लड़ रहे हैं।उन्होंने कहा कि क्या ये सच्चाई नहीं है कि बतौर मुख्यमंत्री आतंकवादियों के केस को ड्राप करने का काम अखिलेश जी ने किया था
ओबीसी एससी संगठित मोर्चा के पदाधिकारी भाजपा कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करते दिखे। इसी दौरान ओबीसी एससी संगठित मोर्चा के पदाधिकारियों ने यूपी के बेसिक शिक्षा विभाग में 68000 नव चयनित शिक्षकों को नियुक्ति देने के संबंध में एक ज्ञापन भी पहले से तैयार कर रखा था। इसमें कहा गया था की भर्ती आदेश के हाई कोर्ट के अनुपालन में बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक पद के लिए आरक्षित परिवार के 68000 अभ्यर्थियों के चयन लिस्ट दी है जबकि अभी तक नियुक्ति नहीं दी गई है। आदेश में बेसिक शिक्षा विभाग को कहा था कि 6 जनवरी तक नियुक्ति दी जाए, लेकिन अधिकारी इस पर कोई कार्य नहीं कर रहे। हम लोगों की मांग है की बेसिक शिक्षा के अधिकारियों को यह कहा जाए कि नियुक्ति इसी सप्ताह हम लोगों को दी जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम विरोध करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में संवाद करने के उपरांत भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष सीधे टाउन हॉल स्थित गांधी भवन पहुंचे, वहां गाँधी भवन में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया और कहा कि शाहजहांपुर में जिसने कार्य किया है उसको कार्य दीजिए दूसरे को आराम करने दीजिए, मतलब भाजपा प्रत्याशी सुरेश कुमार खन्ना को जिताए। संबोधन के पश्चात जनसम्पर्क अभियान के अंतर्गत डोर टू डोर जाकर लोगों से जनसम्पर्क करते हुये भाजपा प्रत्याशी सुरेश कुमार खन्ना को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील करी। डोर टू डोर संपर्क के दौरान काफी भीड़ रही। महिला एवं पुरुषों में काफी उत्साह दिखाई दिया, लोगों ने छत पर से पुष्प वर्षा भी करी तथा महिला ने उनका टीका करके एवं पुष्प डालकर अभिवादन भी किया। वोट मांगने के दौरान धक्का-मुक्की भी खूब हुई। कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ अपनी फोटो खिंचवाने को बहुत उतावले दिखे। कुछ बड़े नेता तो भीड़ के कारण उनके पास भी नहीं पहुंच पाए दूर ही खड़े रहे। कोरोना का डर किसी को नहीं था इसीलिए किसी ने भी उसकी गाइडलाइन का पालन नहीं किया। सिर्फ दो चार बड़े नेता ही गाइडलाइन का पालन करते दिखे।



Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।