होम अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का पलटवार, नौटंकी बंद करके 11 मार्च को सैफई जाने की तैयारी करें

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 28, 2022 11:25 PM

अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का पलटवार, नौटंकी बंद करके 11 मार्च को सैफई जाने की तैयारी करें

अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का पलटवार, नौटंकी बंद करके 11 मार्च को सैफई जाने की तैयारी करें

अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का पलटवार, नौटंकी बंद करके 11 मार्च को सैफई जाने की तैयारी करें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति तेज होती जा रही है। आज अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि उनके हेलीकॉप्टर को दिल्ली से उड़ान भरने नहीं दिया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर जबरदस्त तरीके से हमला किया था। इसी को लेकर अब उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर पलटवार किया है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि नौटंकी बंद करके 11 मार्च को वोट की गिनती के बाद सैफई जाने की तैयारी करें। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश चुनाव 7 चरणों में हो रहे हैं और इसके नतीजे 10 मार्च को आएंगे।अपने ट्वीट में केशव मौर्य ने लिखा कि अखिलेश यादव जी आप और आपके गठबंधन को किसी के द्वारा रोकने की आवश्यकता नहीं, जनता ने रोकने का फ़ैसला 2014 में कर दिया जो आज भी क़ायम है,नौटंकी बंद करके 10 मार्च को वोट की गिनती 11 मार्च को सैफई जाने की तैयारी करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 4 घंटे में नहीं 40 मिनट में मेरठ पहुँचाने वाला तैयार है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इसके बाद एक बार फिर माफियाओं पर बुलडोजर चलेगा, दंगाईयों को सबक सिखाया जाएगा। इससे पहले अखिलेश ने ट्वीट कर कहा था कि मेरे हैलिकॉप्टर को अभी भी बिना किसी कारण बताए दिल्ली में रोककर रखा गया है और मुज़फ़्फ़रनगर नहीं जाने दिया जा रहा है। जबकि भाजपा के एक शीर्ष नेता अभी यहाँ से उड़े हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)