होम बीटिंग द रिट्रीट समारोह में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र द्वारा CMS को सर्वाधिक 12 पुरस्कार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 29, 2022 07:17 PM

बीटिंग द रिट्रीट समारोह में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र द्वारा CMS को सर्वाधिक 12 पुरस्कार

बीटिंग द रिट्रीट समारोह में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र द्वारा CMS को सर्वाधिक 12 पुरस्कार

बीटिंग द रिट्रीट समारोह में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र द्वारा CMS को सर्वाधिक 12 पुरस्कार

लखनऊ, 29 जनवरी। प्रदेश के मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र ने आज सायं रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित गणतंत्र दिवस परिसमाप्ति समारोह के अवसर पर सिटी मोन्टेसरी स्कूल को गणतन्त्र दिवस परेड के विभिन्न कार्यक्रमों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु सर्वाधिक 12 पुरस्कारों से नवाजा। इसी कड़ी में गणतन्त्र दिवस समारोह में प्रदर्शित सी.एम.एस. झाँकी ‘मंगलमय है वह जगह जहाँ प्रभु महिमा गाई जाती है’ को प्रथम पुरस्कार एवं ‘चल वैजयन्ती’ पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने पुरस्कार ग्रहण किया। बीटिंग द रिट्रीट’’ के उपरान्त एक अनौपचारिक वार्ता में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि सी.एम.एस. की यह झाँकी सारे समाज को प्रार्थना का जीवन में महत्व एवं सर्वधर्म समभाव का व्यापक संदेश देने में सफल रही है और यही हमारी असली कामयाबी है।

            ‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह में  सी.एम.एस. को 8 प्रथम पुरस्कार, 1 द्वितीय पुरस्कार एवं 3 तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया, जिसमें सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस को ड्रिल ‘भारत का टीकाकरण’ हेतु प्रथम पुरस्कार, सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) को बालकों के मार्च पास्ट हेतु प्रथम पुरस्कार, सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) को बालिकाओं के मार्च पास्ट हेतु प्रथम पुरस्कार, सी.एम.एस. आर.डी.एस.ओ. कैम्पस को बालिकाओं के फ्लैग मार्च हेतु प्रथम पुरस्कार,  सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) को नृत्य प्रस्तुत ‘भारत की बेटी’ हेतु प्रथम पुरस्कार, सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) को नृत्य प्रस्तुत ‘भारत वर्ष की वीरांगनाएँ’ हेतु प्रथम पुरस्कार एवं सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस को पाइप बैण्ड प्रस्तुति हेतु प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। इसी प्रकार, सी.एम.एस. आनन्द नगर कैम्पस को ‘सबको अवसर, सबको उन्नति’ ड्रिल हेतु द्वितीय पुरस्कार, सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) को बालकों के फ्लैग मार्च हेतु तृतीय पुरस्कार, सी.एम.एस. महानगर कैम्पस को नृत्य प्रस्तुति हेतु तृतीय पुरस्कार एवं सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस को ब्रास बैण्ड प्रस्तुति हेतु तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)